Success Story: राजस्थान की छोटी सी किराने की दुकान से शुरुवात करने वाला पंसारी ग्रुप आज के समय 1000 करोड़ रुपये की एक कंपनी बन चुका है। पंसारी ग्रुप के बहुत से किराना उत्पाद आज ब्रांड बन चुके है। यंहा हम पंसारी ग्रुप की सफलता की कहानी जानेंगे कि कैसे एक छोटी सी किराने की दुकान का बिज़नेस आज के समय एक बहुत बड़ा ग्रुप बना चुका है। पंसारी ग्रुप का टर्नओवर 1000 करोड़ से ज्यादा है पंसारी ग्रुप की सफलता की कहानी पंसारी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर का नाम Shammi Agrawal है। लेकिन इस बिज़नेस की नींव उनके दादा जी ने डाली थी। राजस्थान के पवाटा में शम्मी अग्रवाल के दादा जी गोकुल चंद्र अग्रवाल ने एक दुकान डाली और उसका नाम दिया पंसारी की दुकान। इस दुकान में दादा जी किराने का सामान बेचा करते थे। कुछ समय बाद 1960 में दादा जी कोलकाता शहर में शिफ्ट हो गए और यंहा पर उन्होंने सरसो और तिल का कारोबार शुरू किया। कुछ दिनों बाद शम्मी के पिता जी दिल्ली आ गए और यंही पर बिजनेस करने लगे। पहले शम्मी के परिवार में सरसों और तिल का कारोबार होता था। लेकिन बीच मे कुछ ऐसा हुआ जिससे उनको इसमें नुकसान होने लगा...
Baiswara News is a website that publishes informative and interesting news and informative articles on various topics. The website covers topics such as news, knowledge, education, how-to, money making, business ideas, etc. The aim of the website is to help people with their articles.