Skip to main content

बैंक में खाता (Bank Account) कैसे खोलते है?

बैंक खाता कैसे खोलें - दोस्तो आज के समय बैंक में खाता होना सबकी जरूरत बन गया है लेकिन अभी भी बहुत से लोग नही जानते कि बैंक अकाउंट कैसे खोलते है।

Bank account kaise kholte hai

आज के डिजिटल युग में जंहा ऑनलाइन लेन-देन बहुत तेजी से बढ़ रहा है बैंक खाता होना बहुत ही आवश्यक हो गया है आप कोई नौकरी पेशा वाले है या व्यापारी है खाते की जरूरत सभी प्रकार के और सभी वर्ग के लोगो को होती है। सरकारी मदद का या सब्सिडी का लाभ लेना हो तब भी बैंक अकाउंट जरूरी है।

बैंक में खाता कैसे खोलें


सबसे पहले आपको ये डिसाइड करना है कि आप किस बैंक में और कौन सा खाता खोलना चाहते है। आमतौर पर खाता चार प्रकार के होते है पहले हम इनके बारे में जानते है।

1. बचत खाता (Savings Account)

अधिकतर लोग बैंक में बचत खाता ही खोलते है यह एक साधारण खाता होता है जिसमे आपको जितना आप जमा करते है उस पर ब्याज भी मिलता है सभी बैंकों की ब्याज दर अलग-अलग है। आप किसी भी सरकारी बैंक में बचत खाता 1000 रुपये से खुलवा सकते है यदि आपके पास आधार कार्ड है तो आपका बैंक अकाउंट आसानी से खुल जायेगा आपको डेबिट कार्ड भी मिलेगा जिससे आप एटीएम के द्वारा कंही से भी पैसे निकाल सकते है।

2. चालू खाता ( Current Account )

यदि आप एक व्यापारी है और कोई बिज़नेस करते है लेन-देन अधिक होता है तो आप को चालू खाते की जरूत पड़ेगी इसमें आप दिन भर में जितनी बार चाहे पैसों की जमा या निकासी कर सकते है। चालू खाता कम से कम 5000 रुपये से आप किसी भी सरकारी बैंक में खुलवा सकते है इसमें बैंक ब्याज नही देता है। यदि आपके खाते में किसी भी महीने न्यूनतम राशि से कम पैसा हो जाता है तो बैंक पेनाल्टी लगा देता है और पैसा आपके अकॉउंट से कट जाता है इसलिए न्यूनतम बैलेंस जरूर मेंटेन करके रखना चाहिए इसमें भी आपको डेबिट कार्ड मिलता है जिससे आप ऑनलाइन भी लेनदेन कर सकते है।

3. ऋण खाता ( Credit Account )

जो लोग बैंक से पैसे ब्याज पर लेना चाहते हैं यह खाता उनके लिए होता है। ऋण खाता खोलने के लिए आपको बैंक में कुछ न कुछ गिरवी रखना पड़ता है इसमें बैंक ब्याज देता नही है बल्कि आपने जितने रुपये का ऋण लिया है उस पर ब्याज वसूल करता है।

4. फिक्स्ड डिपॉज़िट खाता ( FD Account )

FD अकॉउंट में आप अपना पैसा एक फिक्स समय के लिए जैसे 5 साल या 10 साल के लिए जमा कर सकते है जिस पर आपको बचत खाते से अधिक ब्याज मिलता है। यदि आपको लगता है कि आपके पास अधिक बचत हो चुकी है तो आप अपना पैसा फिक्स्ड डिपाजिट अकॉउंट में जमा करके बढ़ा सकते है।

5. आवर्ती जमा खाता ( RD Account )

यदि आप FD की तरह निश्चित समय के लिए एकमुश्त राशि न देकर हर महीने एक तय राशि जमा करना चाहते है तो आप अवर्ती जमा खाता यानी कि RD account का विकल्प चुन सकते है इसमें अवधि पूरी होने पर जितना पैसा आपने जमा किया है और उस पर जो ब्याज मिला है वह सब रकम मिलाकर बैंक आपको वापस कर देता है।

बैंक खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)

1. बैंक में खाता खोलने के लिए सबसे पहला दस्तावेज जो बहुत जरूरी होता है वह है आपकी पहचान का प्रमाण इसके लिए आपके पास आधार कार्डवोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस इनमें से कोई एक होना अनिवार्य है।

2. वैसे तो बैंक में खाता खोलने के लिए आधार कार्ड ही पर्याप्त है लेकिन यदि आप किसी दूसरी जगह रहते हैं जो कि आधार कार्ड में दिए गए एड्रेस से अलग है तो आपको एड्रेस प्रूफ भी लगाना होगा इसके लिए आप के पास बिजली का बिल या टेलीफोन का बिल होना चाहिए

3. तीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो यदि नही है तो बैंक जाने से पहले खिंचवा ले।

बैंक खाता खोलने का फॉर्म कैसे भरे?

1. बैंक में खाता (account) खोलने का फॉर्म निःशुल्क मिलता है जिसे आप जिस बैंकके खाता ओपन करना चाहते है वंहा से ले सकते है। ध्यान रखे फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरे आप काले या नीले पेन में से कोई भी चुन सकते है।

2. फॉर्म में सबसे पहले ये चुनना होता है कि आप कौन सा बैंक खाता खुलवा रहे है यदि सेविंग अकॉउंट है तो उस पर टिक कर दे उसके बाद आपको अपनी निजी जानकारी भरनी होती है जैसे कि,
✔️आपका नाम
✔️आपके पिता या पति का नाम
✔️आपका फुल एड्रेस ( स्थायी और वर्तमान दोनों )
✔️आपकी जन्म की तारीख
✔️आपका पेशा क्या है 
✔️मोबाइल नंबर
✔️आप जिसे नॉमिनी बनाना चाहते है उनका नाम
✔️यदि आप डेबिट कार्ड और चेक बुक भी चाहते है तो उसके सामने भी टिक मार्क कर दे।

3. फॉर्म में अपनी जानकारी भरने के बाद उसमें अपने हस्ताक्षर करे ये आपको कई जगह करना होगा यदि नही समझ में आ रहा हो कि कंहा और कितने हस्ताक्षर करने है तो आप बैंक कर्मचारी की मदद ले सकते हो।

4. सभी डाक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ संलग्न कर दे और उन पर भी अपने सिग्नेचर कर दे उसके बाद बैंक कर्मचारी के पास फॉर्म चेक करवाकर जमा कर दे।

5. यदि आप बैंक में बचत खाता खुलवा रहे है तो न्यूनतम राशि 1000 रुपये जमा कर दे आप इससे अधिक भी जमा कर सकते है और आपका अकॉउंट बैंक में खुल जायेगा आपको एक जमा पर्ची मिलेगी उसके 24 या 48 घंटे के बाद आप बैंक जाकर अपनी पासबुक ले सकते है जिसमे आपका अकॉउंट नंबर लिखा होगा डेबिट कार्ड आपके दिए हुए एड्रेस पर महीने भर के अंदर डिलीवर हो जाता है।

उम्मीद करता हूँ कि ऊपर दी गयी जानकारी को पढ़कर आप सिख गए होंगे कि बैंक में खाता (Bank Account) कैसे खोलते है। अभी भी आपके मन मे कोई प्रश्न हो तो आप हमे कमेंट में पूछ सकते हो।

ये भी पढ़े :-




Comments

Popular posts from this blog

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tiger 3 Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD

Tiger 3 Full Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD.Tiger 3 full Movie. Tiger 3 movie download filmyzilla. Tiger 3 movie download in hindi. The excitement and anticipation surrounding the release of Tiger 3, the highly anticipated third installment in the Tiger film franchise, is reaching new heights among fans and movie enthusiasts. As the release date approaches, many are eagerly searching for ways to download the movie. In this blog post, we will explore the availability and various formats in which Tiger 3 can be downloaded, emphasizing the popular online platform Filmyzilla. Tiger 3 Full Movie Download Tiger 3: An Action-packed Extravaganza Tiger 3, directed by Ali Abbas Zafar, reunites the dynamic duo of Salman Khan and Katrina Kaif in their popular roles of Tiger and Zoya. With its captivating storyline, adrenaline-pumping action sequences, and spellbinding performances, Tiger 3 promises to be an absolute treat for fans of the franchise. Filmyzilla: A Hub...

सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें इसका महत्त्व क्या है?

आज इस लेख में हम बात करेंगे कि सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें और सकारात्मक सोच का महत्त्व क्या है। यदि आप खुशनुमा जिंदगी जीना चाहते है तो आज से ही अपने विचारों में परिवर्तन कीजिए और सकारात्मक सोचना प्रारम्भ कर दीजिए इससे आप बहुत सी बीमारियों से दूर रहेंगे और आपको सफलता भी बहुत तेजी से मिलेगी। सकारात्मक सोच कैसे पैदा करें हमारी लाइफ में बहुत से ऐसे पल आते है जब हम निराश और परेशान हो जाते है ऐसे में सकारात्मक विचारों का बहुत महत्त्व होता है क्योंकि इससे हमें वह ऊर्जा मिलती है जो हमे किसी भी हालात से लड़ने के लिए तैयार करती है। नकारात्मक विचार हमें खोखला बना देते है और हम वह नही कर पाते जो हम करना चाहते है इसलिए ऐसे विचारों से दूर रहे जो आपको खोखला बना दे और आपको कमजोर कर दे। यंहा हम आपको मन मे सकारात्मक सोच पैदा करने के कुछ आसान तरीके बताएंगे इसलिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। सकारातमक ( positive) और नकारात्मक ( nigetiv) सोच ये दोनों ही हमारे दिमाग की उपज होते है जिनसे आप आसानी से छुटकारा पा सकते है।  सकारात्मक सोच पैदा करने के लिए आपको अपने मन मे अच्छे- अच्छे विचारों को भर...