Skip to main content

विजयादशमी 2021: दशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है?

दशहरा कब और कैसे मनाया जाता है।

Dussehra 2021: दशहरा जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है हिंदुओ का प्रमुख त्योहार है जो शारदीय नवरात्रि समाप्त होने के अगले दिन यानी दशमी के दिन मनाया जाता है कहते है इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था इसलिए दशहरा के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है।

दशहरा (Dussehra) कब है?

2021 में दशहरा 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को पूरे देश मे पूरे धूम धाम से मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार विजयादशमी अश्विन माष की शुक्लपक्ष की दशमी को मनाया जाता है। जो लोग शस्त्र पूंजन करते है उनके लिए हम बताना चाहेंगे कि इस बार विजय मूहर्त 15 अक्टूबर को 2 बजकर 1 मिनट से लेकर 2 बजकर 47 मिनट तक है।

दशहरा क्यों मनाया जाता है।

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है इसलिए इसे विजया दशमी भी कहा जाता है। शस्त्रों में दशहरा को मनाने को लेकर दो कथाएं बतायी गयी है जिनमे पहली है की एक महिषासुर नामक राक्षस था जिसने तीनो लोको में हाहाकार मचा रखा था जिससे देवता परेशान हो गए और उन्होंने भगवान विष्णु जी के पास जाकर प्रार्थना की औऱ फिर एक योजना बनी जिसमे सभी देवताओं और त्रिदेव ब्रम्हा, विष्णु, महेश के तेज से एक देवी प्रकट हुई जिन्हें दुर्गा माता के रूप में जाना जाता है कहते है दशमी के दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था इसलिए उन्हें महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता। नवरात्रि की नवमी के अगले दिन यानी कि दशमी वाले दिन ही माता ने इस भयंकर दानव का वध किया था इसलिए इस दिन को विजयादशमी के पर्व के रूप में मनाते है।

वही दूसरी कथा भगवान राम की है जिसमे उन्होंने 9 दिन तक देवी दुर्गा के सभी रूपो की पूजा आराधना की और उनसे विजय का आशीर्वाद प्राप्त किया और दशवे दिन यानी कि दशहरा वाले दिन ही रावण का वध किया था इसलिये विजयादशमी का पर्व मनाते है। कहते है रावण बहुत ही शक्तिशाली था उसे मारना आसान नही था उसके नाभि में अमृत था जिसकी वजह से भगवान राम जितनी बार उसका वध करते वह पुनः जीवित हो जाता था तब विभीषण ने भगवान राम को इसके बारे में बताया और रावण का वध हुआ।

दशहरा कैसे मनाते है।

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत यानी विजय का पर्व है इसलिए इस दिन अस्त्र-शस्त्र का पूंजन किया जाता है कहते है भगवान राम का जो धनुष था उसे शमी के वृक्ष की लकड़ी से बनाया गया था इसलिए विजयादशमी वाले दिन बहुत से लोग शमी के वृक्ष की पूजा करते है। पूरे देश मे मेले लगते है शाम को रावण का दहन किया जाता है जिसमे रामलीला का भी मंचन किया जाता है तरह तरह की झांकिया निकाली जाती है जिसमे भगवान के स्वरूपों को दिखाया जाता है। विजयादशमी के त्योहार में बहुत ही धूम-धाम रहती है क्योंकि लगातार नौ दिन माता की आराधना करने के कारण लोगो मे भक्ति की बयार बहती रहती है और यह त्योहारी सीजन है क्योंकि इसके बाद करवा चौथ और प्रकाश का पर्व दीपावली भी होती है।

दशहरा में घरों में अनेक प्रकार के पकवान बनते है बड़ो के साथ साथ बच्चों में गजब का उत्त्साह रहता है गली मोहल्ले में दुकानें सज जाती है जो लोग व्यापार करते है उनकी भी चांदी रहती है क्योंकि त्योहारी सीजन होने के कारण उनकी कमाई अच्छी होती है। 

ये भी पढ़े :-

Comments

Popular posts from this blog

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tiger 3 Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD

Tiger 3 Full Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD.Tiger 3 full Movie. Tiger 3 movie download filmyzilla. Tiger 3 movie download in hindi. The excitement and anticipation surrounding the release of Tiger 3, the highly anticipated third installment in the Tiger film franchise, is reaching new heights among fans and movie enthusiasts. As the release date approaches, many are eagerly searching for ways to download the movie. In this blog post, we will explore the availability and various formats in which Tiger 3 can be downloaded, emphasizing the popular online platform Filmyzilla. Tiger 3 Full Movie Download Tiger 3: An Action-packed Extravaganza Tiger 3, directed by Ali Abbas Zafar, reunites the dynamic duo of Salman Khan and Katrina Kaif in their popular roles of Tiger and Zoya. With its captivating storyline, adrenaline-pumping action sequences, and spellbinding performances, Tiger 3 promises to be an absolute treat for fans of the franchise. Filmyzilla: A Hub...

सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें इसका महत्त्व क्या है?

आज इस लेख में हम बात करेंगे कि सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें और सकारात्मक सोच का महत्त्व क्या है। यदि आप खुशनुमा जिंदगी जीना चाहते है तो आज से ही अपने विचारों में परिवर्तन कीजिए और सकारात्मक सोचना प्रारम्भ कर दीजिए इससे आप बहुत सी बीमारियों से दूर रहेंगे और आपको सफलता भी बहुत तेजी से मिलेगी। सकारात्मक सोच कैसे पैदा करें हमारी लाइफ में बहुत से ऐसे पल आते है जब हम निराश और परेशान हो जाते है ऐसे में सकारात्मक विचारों का बहुत महत्त्व होता है क्योंकि इससे हमें वह ऊर्जा मिलती है जो हमे किसी भी हालात से लड़ने के लिए तैयार करती है। नकारात्मक विचार हमें खोखला बना देते है और हम वह नही कर पाते जो हम करना चाहते है इसलिए ऐसे विचारों से दूर रहे जो आपको खोखला बना दे और आपको कमजोर कर दे। यंहा हम आपको मन मे सकारात्मक सोच पैदा करने के कुछ आसान तरीके बताएंगे इसलिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। सकारातमक ( positive) और नकारात्मक ( nigetiv) सोच ये दोनों ही हमारे दिमाग की उपज होते है जिनसे आप आसानी से छुटकारा पा सकते है।  सकारात्मक सोच पैदा करने के लिए आपको अपने मन मे अच्छे- अच्छे विचारों को भर...