Skip to main content

पढ़ाई में मन कैसे लगाए ? पढ़ने में ध्यान केंद्रित कैसे करें ?

Padhai me man kaise lagaye

बहुत से विद्यार्थी है जिनका मन पढ़ाई में नही लगता है तो ये लेख उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें हम बताएंगे कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं।

विद्यार्थी अच्छे नंबर से पास तो होना चाहते है लेकिन जब पढ़ने बैठते है तो उनका ध्यान पढ़ाई की बजाय इधर उधर की चीजों में अधिक लगता है। यदि आप भी एक स्टूडेंट है और आपका मन भी पढ़ाई में नही लगता है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े और यंहा पर बताए गए तरीको को अमल में लाये। 

पढ़ाई में मन कैसे लगाएं?

यंहा पर पढ़ाई में मन लगाने के कोई जादुई तारीके या मंत्र नही बताए गए है बल्कि कुछ ऐसे असरदार और आसान स्टेप्स बताए गए है जिनका यदि आप पालन करेंगे तो आप का मन पढ़ाई में अवश्य लगने लगेगा।

पढ़ाई में मन लगाने के आसान तरीके


पढ़ाई में मन लगाना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े और फॉलो करें।

टाल - मटोल की आदत से बचें 


पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए यह जरूरी है कि आपका ध्यान लक्ष्य से न भटके। बहुत से विद्यार्थी होते है जो पढ़ने के लिए बैठते है और उसी समय उनको दूसरे काम याद आ जाते है और वह उन्हें पूरा करने लगते है। यदि आप सोचे कि मैं 6 बजे शाम को पढ़ाई करने बैठूंगा और रात 10 बजे तक मन लगाकर पढूंगा तो उसका पालन भी करे। कुछ स्टूडेंट्स तो पढ़ने बैठते है तो उनका आधा समय तो केवल तैयारी में या ये सोचने में निकल जाता है कि कौन सा विषय पढ़े इसलिए पहले से इसका विचार कर लीजिए सबसे पहले उस विषय से पढ़ना चालू कर जिसमे आपकी सबसे ज्यादा रुचि हो धीरे - धीरे आपका मन दूसरे विषय पढ़ने के लिए भी करने लगेगा। 

विषय के अनुसार टाइम टेबल बना ले।


पढ़ाई में मन लगाने के लिए यह आवश्यक है कि जो सब्जेक्ट पढ़ना है उसके लिए आपको एक टाइम टेबल बना लेना चाहिए और उसी अनुसार आपको प्रतिदिन पढ़ाई करनी चाहिए। ऐसा करने से आप सभी विषयों को पढ़ने के लिए समय दे पाएंगे और आपकी रुचि भी उन विषयों में जाग्रत होगी। यंहा पर मैं ये भी कहना चाहूंगा कि समझ के पढ़ने की आदत डालिए क्योंकि यही ज्ञान आपके काम आएगा सिर्फ रटकर डिग्री प्राप्त करने के लिए पढ़ने से हो सकता है आपको अच्छी नौकरी मिल भी जाये लेकिन यदि आपको विषयो का ज्ञान है तो आपका जीवन सुखी हो जाता है और आप मुश्किल से मुश्किल हालातो के लिए तैयार रहते है।

ध्यान लगाने की आदत डालें।


पढ़ाई में मन लगाने के लिए जो सबसे जरूरी बात है वह है आपके अंदर एकाग्रता का होना आपके मन मे भटकाव नही होना चाहिए यदि आपके दिमाग मे पढ़ने बैठते समय इधर - उधर की बाते अधिक आती है तो उनसे छुटकारा पाए और जिस विषय की पढ़ाई कर रहे है उस पर ध्यान केंद्रित करें हो सकता है जब आप पढ़ाई करने बैठे शुरू मे आपका ध्यान भटके लेकिन आपको करना ये है कि मशीनी तरीके से पढ़ते रहना है थोड़ी देर में आप देखेंगे की आपका मन लगने लगा है। बोलकर या लिखकर कर पढ़ने की आदत डालें इससे भटकाव कम होता है और अच्छे से याद भी हो जाता है।

टीवी और मोबाइल पर कम समय खर्च करें।


पढ़ने में मन तो तब लगेगा जब आप पढ़ने बैठेंगे पूरा दिन टीवी और मोबाइल पर लगे रहेंगे तो क्या होगा इसलिए यह आवश्यक है कि आपने पढ़ने के लिए जो टाइम टेबल बनाया है उसका पालन करे। घंटो टीवी दिखने से या मोबाइल पर वीडियो देखने से जब आप पढ़ने बैठेंगे तो वही सब बातें दिमाग मे आएंगी और आपका ध्यान भटकाएंगी। मैं ये नही कह रहा हूँ की आप टीवी न देखे या मोबाइल का प्रयोग न करे लेकिन उतना ही जितना कि मनोरंजन के लिए जरूरी है पूरे दिन को ऐसे ही खर्च कर देना अच्छी बात नही है। पढ़ाई को अधिक समय दे और अपने लक्ष्य पर नजर बनाए रखे खाली समय मे विषय से हटके अन्य शिक्षाप्रद पुस्तके पढे इससे आपके मन मे पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ेगी।

प्रतिदिन प्राणायाम करे।


विद्यार्थी के मन मे एकाग्रता का होना बहुत आवश्यक होता है इसके लिए आपको प्रतिदिन सुबह उठकर प्राणयाम जरूर करना चाहिए। इससे आपके ध्यान लगाने की ताकत में वृद्धि होगी और आपका मन पढ़ाई में लगेगा। प्राणायाम करने से और भी बहुत से फायदे होते है इससे आपका अपनी सांसों पर नियंत्रण बढ़ता है दिल और दिमाग दोनों मजबूत होता है। इसलिए मैं सभी विद्यार्थियों से कहना चाहूंगा कि वह सुबह उठकर प्राणायाम अवश्य करे।

यदि आप यंहा दिये गए तरीको का पालन करेंगे तो आपका मन पढ़ाई में अवश्य लगने लगने लगेगा। उम्मीद करता हूँ आप सिख गए होंगे कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं। ऐसी ही शिक्षाप्रद पोस्ट पढ़ने के लिए हमे फॉलो करते रहिए और यदि आपका कोई प्रश्न है तो हमे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

ये भी पढ़े : - 


Comments

Popular posts from this blog

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tiger 3 Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD

Tiger 3 Full Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD.Tiger 3 full Movie. Tiger 3 movie download filmyzilla. Tiger 3 movie download in hindi. The excitement and anticipation surrounding the release of Tiger 3, the highly anticipated third installment in the Tiger film franchise, is reaching new heights among fans and movie enthusiasts. As the release date approaches, many are eagerly searching for ways to download the movie. In this blog post, we will explore the availability and various formats in which Tiger 3 can be downloaded, emphasizing the popular online platform Filmyzilla. Tiger 3 Full Movie Download Tiger 3: An Action-packed Extravaganza Tiger 3, directed by Ali Abbas Zafar, reunites the dynamic duo of Salman Khan and Katrina Kaif in their popular roles of Tiger and Zoya. With its captivating storyline, adrenaline-pumping action sequences, and spellbinding performances, Tiger 3 promises to be an absolute treat for fans of the franchise. Filmyzilla: A Hub...

सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें इसका महत्त्व क्या है?

आज इस लेख में हम बात करेंगे कि सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें और सकारात्मक सोच का महत्त्व क्या है। यदि आप खुशनुमा जिंदगी जीना चाहते है तो आज से ही अपने विचारों में परिवर्तन कीजिए और सकारात्मक सोचना प्रारम्भ कर दीजिए इससे आप बहुत सी बीमारियों से दूर रहेंगे और आपको सफलता भी बहुत तेजी से मिलेगी। सकारात्मक सोच कैसे पैदा करें हमारी लाइफ में बहुत से ऐसे पल आते है जब हम निराश और परेशान हो जाते है ऐसे में सकारात्मक विचारों का बहुत महत्त्व होता है क्योंकि इससे हमें वह ऊर्जा मिलती है जो हमे किसी भी हालात से लड़ने के लिए तैयार करती है। नकारात्मक विचार हमें खोखला बना देते है और हम वह नही कर पाते जो हम करना चाहते है इसलिए ऐसे विचारों से दूर रहे जो आपको खोखला बना दे और आपको कमजोर कर दे। यंहा हम आपको मन मे सकारात्मक सोच पैदा करने के कुछ आसान तरीके बताएंगे इसलिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। सकारातमक ( positive) और नकारात्मक ( nigetiv) सोच ये दोनों ही हमारे दिमाग की उपज होते है जिनसे आप आसानी से छुटकारा पा सकते है।  सकारात्मक सोच पैदा करने के लिए आपको अपने मन मे अच्छे- अच्छे विचारों को भर...