Skip to main content

समग्र आईडी कैसे निकालें ? समग्र समाज सुरक्षा मिशन क्या है ?

Samagra ID Kaise Nikale

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समग्र पोर्टल की शुरुवात की गई है इसका उद्देश्य राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ ऑफलाइन के साथ - साथ ऑनलाइन भी प्रदान करना है। मप्र सरकार द्वारा समग्र समाज सुरक्षा मिशन के तहत जगह- जगह पर कैंप लगाकर और घर-घर जाकर लोगो की जानकारी जुटाई गयी है और उसी के आधार पर उनकी समग्र आईडी बनायी गयी है जिससे राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना का लाभ लोगो को आसानी से मिल सके।

समग्र आईडी कैसे निकालें?

आज हम इस पोस्ट में बताएंगे कि समग्र आईडी क्या होती है और नाम या मोबाइल नंबर से ऑनलाइन समग्र आईडी कैसे निकालते है।

समग्र आईडी क्या है ?


मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लोगो को योजनाओं का लाभ देने के लिए समग्र पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। जिस प्रकार आधार कार्ड अनिवार्य है उसी प्रकार मप्र के लोगो के लिए समग्र आईडी भी जरूरी है जो कि पहचान पत्र के रूप में कार्य करती है। यह एक यूनीक संख्या होती है जो सरकार द्वारा जारी स्कीम का लाभ लेने के लिए आवश्यक है एक बार रजिस्टर होने के बाद आप समग्र आईडी को बदल नही सकते है। इस यूनीक आईडी की आवश्यकता बहुत से कामो के लिए पड़ती है जैसे,

● बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए
● प्रमाण पत्र बनवाने के लिए
● सरकारी नौकरी का आवेदन करने के लिए

समग्र आईडी दो प्रकार की होती है।

1. परिवार आईडी -  इसमें पूरे परिवार के सभी सदस्यों को एक ही समग्र आईडी दी जाती है जो की आठ अंको की होती है।

2. सदस्य आईडी - इसमें परिवार के सभी सदस्यों की अलग-अलग समग्र आईडी बनायी जाती है यह 9 अंको की होती है। यह उन्ही लोगो को दी जाती है जिनका राजिस्ट्रेशन परिवार के सदस्य के रूप में करवाया जाता है। यदि परिवार आईडी बनवाते समय आपने किसी सदस्य का पंजीकरण नही करवाया है तो उनकी सदस्य आईडी नही बनेगी।

नाम से समग्र आईडी कैसे निकाले ?


समग्र आईडी निकालने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

1. आईडी चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाए।

2. यंहा 'समग्र आईडी जाने' वाले कॉलम में आपको 'समग्र परिवार एवम सदस्य आईडी जाने' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

3. उसके बाद नया पेज खुलेगा यंहा पर ' परिवार के सदस्य के नाम से आईडी जाने' के विकल्प पर आपको क्लिक करना है।

4. यंहा पर आपके सामने समग्र आईडी खोजने का एक फॉर्म खुलकर आएगा 

5. फॉर्म में मांगी गयी जानकारी जैसे जिला, लिंग, स्थानीय निकाय, नाम और सरनेम, ग्राम पंचायत, गांव या वार्ड का नाम आदि भरे।

6. उसके बाद कैप्चा कोड भरकर खोजे के विकल्प पर क्लिक कर दे।

7. यंहा पर समग्र आईडी से संबंधित सभी जानकारी खुल कर आ जायेगी जिसे आप चेक कर सकते है।

यदि आपके परिवार के किसी भी सदस्य का मोबाइल नंबर समग्र पोर्टल पर रजिस्टर है तो आप उनके मोबाइल नंबर से भी अपना समग्र आईडी चेक कर सकते हो।

यदि ऊपर बताए गए माध्यम से आपको अपना आईडी न मिले और आप किसी गाँव से है तो ग्राम पंचायत / जिला पंचायत कार्यालय यदि शहरी एरिया से है तो वार्ड या जोन कार्यालय में जाकर वंहा निवासियों के समग्र रजिस्टर में अपना samagra ID जान सकते है। 

यदि सूची में नाम नही है तो उसी कार्यालय से अपना नाम दर्ज करवा सकते है और अपनी समग्र आईडी निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।

अभी तक आपकी समग्र आईडी नही बानी है तो आप samagra.gov.in वेबसाइट पर एप्लिकेशन फॉर्म भरकर बनवा सकते हो। यदि कोई शिकायत करना या योजना से जुड़ी अधिक जानकारी पाना चाहते हो तो समग्र हेल्पलाइन नंबर 0755-2558391 पर फोन कर सकते है।

समग्र आईडी बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

नए लोगो के पंजीकरण के लिए सरकार ने ग्रामीण एरिया में ग्राम पंचायत सचिव और शहरी एरिया के लिए वार्ड प्रभारी नियुक्त किए हुए है। यदि आपके पास नीचे दिए हुए कागजात है तो आप समग्र आईडी आसानी से बनवा सकते हो।

1. आधार कार्ड

2. निवास प्रमाण पत्र

3. आय प्रमाण पत्र

4. वोटर आईडी कार्ड

5. पैन कार्ड 

6. राशन कार्ड

7. ड्राइविंग लाइसेंस

8. विकलांगता प्रमाण पत्र

मध्य प्रदेश के लोगो के लिए समग्र आईडी बनवाना जरूरी हो गया है क्योंकि इसके न होने पर आपके बहुत से काम रुक सकते है। 

समग्र आईडी में नाम कैसे जोड़ते है ?

नीचे दिए हुए स्टेप को फॉलो करके आप अपने परिवार के सदस्यों का नाम समग्र आईडी में जोड़ सकते है।

1. आधिकारिक पोर्टल samagra.gov.in पर जाए

2. वेबसाइट खुलने के बाद " समग्र में परिवार/सदस्य पंजीकृत करे " वाला कॉलम दिखेगा।

3. यंहा "e-KYC के माध्यम से नए सदस्य को पंजीकृत करे" वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

4. सभी दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए नए सदस्य का आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।

5. आधार कार्ड जानकारी कन्फर्म करने के लिए ओटीपी या बायोमैट्रिक से वेरीफाई करना होगा।

6. इसके बाद आपका राजिस्ट्रेशन हो जाएगा और 3 दिन के अंदर सदस्य का नाम समग्र आईडी में जुड़ जाएगा।

समग्र आईडी से लाभ 

इस समय samagra id से जो डेटा इकट्ठा किया गया है उसके आधार पर बहुत से सरकारी लाभ दिए जा रहे है और पैसों का भुगतान सीधा लाभार्थी के पंजीकृत और सत्यापित बैंक खाता में किया जा रहा है। 

● स्कूल की छात्रवृत्ति
● पेंशन योजनाओं का लाभ
● विवाह में सहायता
● आम आदमी का बीमा
● मातृत्व अवकाश सहायता
● सार्वजनकि वितरण प्रणाली से कम दरों पर राशन

उम्मीद करता हूँ कि ये लेख पढ़कर आप जान गए होंगे कि समग्र आईडी क्या है इसके होने से क्या लाभ मिकते है और samagra id में नाम कैसे चेक करें यदि परिवार के किसी सदस्य का नाम नही है तो उसे दर्ज कैसे करे।

ये भी पढ़े : - 




Comments

Popular posts from this blog

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tiger 3 Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD

Tiger 3 Full Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD.Tiger 3 full Movie. Tiger 3 movie download filmyzilla. Tiger 3 movie download in hindi. The excitement and anticipation surrounding the release of Tiger 3, the highly anticipated third installment in the Tiger film franchise, is reaching new heights among fans and movie enthusiasts. As the release date approaches, many are eagerly searching for ways to download the movie. In this blog post, we will explore the availability and various formats in which Tiger 3 can be downloaded, emphasizing the popular online platform Filmyzilla. Tiger 3 Full Movie Download Tiger 3: An Action-packed Extravaganza Tiger 3, directed by Ali Abbas Zafar, reunites the dynamic duo of Salman Khan and Katrina Kaif in their popular roles of Tiger and Zoya. With its captivating storyline, adrenaline-pumping action sequences, and spellbinding performances, Tiger 3 promises to be an absolute treat for fans of the franchise. Filmyzilla: A Hub...

सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें इसका महत्त्व क्या है?

आज इस लेख में हम बात करेंगे कि सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें और सकारात्मक सोच का महत्त्व क्या है। यदि आप खुशनुमा जिंदगी जीना चाहते है तो आज से ही अपने विचारों में परिवर्तन कीजिए और सकारात्मक सोचना प्रारम्भ कर दीजिए इससे आप बहुत सी बीमारियों से दूर रहेंगे और आपको सफलता भी बहुत तेजी से मिलेगी। सकारात्मक सोच कैसे पैदा करें हमारी लाइफ में बहुत से ऐसे पल आते है जब हम निराश और परेशान हो जाते है ऐसे में सकारात्मक विचारों का बहुत महत्त्व होता है क्योंकि इससे हमें वह ऊर्जा मिलती है जो हमे किसी भी हालात से लड़ने के लिए तैयार करती है। नकारात्मक विचार हमें खोखला बना देते है और हम वह नही कर पाते जो हम करना चाहते है इसलिए ऐसे विचारों से दूर रहे जो आपको खोखला बना दे और आपको कमजोर कर दे। यंहा हम आपको मन मे सकारात्मक सोच पैदा करने के कुछ आसान तरीके बताएंगे इसलिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। सकारातमक ( positive) और नकारात्मक ( nigetiv) सोच ये दोनों ही हमारे दिमाग की उपज होते है जिनसे आप आसानी से छुटकारा पा सकते है।  सकारात्मक सोच पैदा करने के लिए आपको अपने मन मे अच्छे- अच्छे विचारों को भर...