Skip to main content

वाल्मीकि जयंती : कैसे बने वाल्मीकि डाकू से महर्षि और आदि कवि।

वाल्मीकि जयंती - Valmiki Jayanti 2021

आज 20 अक्टूबर 2021 को बाल्मीकि जयंती की आप सभी को अनंत बधाई और शुभकामनाएं। क्या आप लोग जानते है कि महर्षि बाल्मीकि जिन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना संस्कृत भाषा मे की है कभी डाकू हुआ करते थे ये उनका पेशा था और इसी से अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे। आज हम आपको इस लेख में पूरी कहानी बताएंगे कि कैसे एक खूंखार डाकू एक महात्मा के वचनों से इतना प्रेरित हो जाता है कि वह अपने आप को बदल देता है औऱ कठोर तपस्या करके ज्ञान प्रप्त करता है।

आदि कवि महर्षि बाल्मीकि की कहानी 

बाल्मीकि जी का नाम पहले रत्नाकर था और वह एक खूंखार डकैत हुआ करते थे जो जंगल में आने जाने वाले लोगो को मारकर लूट लिया करते थे और उसी से अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे।

एक दिन देवऋषि नारद मुनि उसी जंगल से जा रहे थे तो रत्नाकर डाकू ने उन्हें रोका और कहा जो भी आपके पास है मुझे दे दो वरना मैं आपको मार दूंगा तब नारद मुनि ने उनको देखा और पूछा कि ठीक है तुम मुझे मार देना लेकिन पहले मुझे मेरे कुछ सवालों का जवाब दे दो।

नारद मुनि ने पूछा तुम ये हत्यायें ये पाप क्यों करते हो तब रत्नाकर डाकू ने कहा अपने परिवार का पेट भरने के लिए तब नारद जी ने कहा चलो ठीक है मैंने माना कि तुम अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए हत्यायें करते हो लेकिन क्या तुम्हारे परिवार वाले तुम्हारे इस पाप मे भागीदार होंगे तब रतनाकर तुरंत बोला क्यों नही होंगे उन्ही के लिए तो मैं करता हूँ।

नारद जी बोले कि जाओ अपने परिवार वालो से पूछकर आओ की वो तुम्हारे पाप के भागीदार बनेंगे या नही इसपर रत्नाकर डाकू बोला महात्मा जी क्या मैं आपको मूर्ख दिखाई देता हूँ वंहा मैं पूछने जाऊंगा और तुम भाग जाओगे तब नारद ऋषि बोले ऐसा है तो तुम मुझे किसी पेड़ से बांध दो उसके बाद जाओ।

उनकी बात सुनकर रत्नाकर को विश्वास होता है औऱ वह अपने घर पूछने जाता है वह बारी-बारी से अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों सबसे पूछता है कि क्या वो उसके पापा में भागीदार होंगे लेकिन सभी मना कर देते है और कहते है कि तुम्हारा धर्म है हम लोगो का भरण -पोषण करना अब तुम कंहा से धन लाते हो अच्छा काम करते हो या गलत उसके जिम्मेदार तुम हो यह सुनकर रत्नाकर डाकू स्तब्ध रह जाता है और वापस आकर नारद जी के चरणों मे गिर जाता है और उनसे क्षमा याचना करने लगता है उनसे इन पापों से मुक्ति पाने का उपाय पूछता है।

नारद जी वाल्मीकि जी को कहते है कि तुम राम नाम का जाप करो इससे तुम्हारे सभी पाप कट जाएंगे। वाल्मीकि जी राम नाम का जाप करते हुऐ कठोर तपस्या करते है जिससे उनको ज्ञान की प्राप्ति होती है और वह एक महर्षि और आदि कवि बन जाते है और महाकाव्य रामायण की रचना संस्कृत भाषा मे करते है।

Comments

Popular posts from this blog

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tiger 3 Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD

Tiger 3 Full Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD.Tiger 3 full Movie. Tiger 3 movie download filmyzilla. Tiger 3 movie download in hindi. The excitement and anticipation surrounding the release of Tiger 3, the highly anticipated third installment in the Tiger film franchise, is reaching new heights among fans and movie enthusiasts. As the release date approaches, many are eagerly searching for ways to download the movie. In this blog post, we will explore the availability and various formats in which Tiger 3 can be downloaded, emphasizing the popular online platform Filmyzilla. Tiger 3 Full Movie Download Tiger 3: An Action-packed Extravaganza Tiger 3, directed by Ali Abbas Zafar, reunites the dynamic duo of Salman Khan and Katrina Kaif in their popular roles of Tiger and Zoya. With its captivating storyline, adrenaline-pumping action sequences, and spellbinding performances, Tiger 3 promises to be an absolute treat for fans of the franchise. Filmyzilla: A Hub...

सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें इसका महत्त्व क्या है?

आज इस लेख में हम बात करेंगे कि सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें और सकारात्मक सोच का महत्त्व क्या है। यदि आप खुशनुमा जिंदगी जीना चाहते है तो आज से ही अपने विचारों में परिवर्तन कीजिए और सकारात्मक सोचना प्रारम्भ कर दीजिए इससे आप बहुत सी बीमारियों से दूर रहेंगे और आपको सफलता भी बहुत तेजी से मिलेगी। सकारात्मक सोच कैसे पैदा करें हमारी लाइफ में बहुत से ऐसे पल आते है जब हम निराश और परेशान हो जाते है ऐसे में सकारात्मक विचारों का बहुत महत्त्व होता है क्योंकि इससे हमें वह ऊर्जा मिलती है जो हमे किसी भी हालात से लड़ने के लिए तैयार करती है। नकारात्मक विचार हमें खोखला बना देते है और हम वह नही कर पाते जो हम करना चाहते है इसलिए ऐसे विचारों से दूर रहे जो आपको खोखला बना दे और आपको कमजोर कर दे। यंहा हम आपको मन मे सकारात्मक सोच पैदा करने के कुछ आसान तरीके बताएंगे इसलिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। सकारातमक ( positive) और नकारात्मक ( nigetiv) सोच ये दोनों ही हमारे दिमाग की उपज होते है जिनसे आप आसानी से छुटकारा पा सकते है।  सकारात्मक सोच पैदा करने के लिए आपको अपने मन मे अच्छे- अच्छे विचारों को भर...