Skip to main content

यूटूबर मनोज डे की कहानी और उनकी मंथली इनकम

दोस्तो आज हम आपको एक सफल यूटूबर मनोज डे (Manoj Dey) की कहानी बताएंगे इनकी monthly income और टोटल नेटवर्थ कितनी है इसके बारे में भी आप इस लेख में जान पाएंगे।

Manoj Dey

मनोज भाई कभी बहुत ही गरीब हुआ करते थे ये जब आप उनके पुराने वीडियो यूट्यूब पर देखोगे तो आपको भी पता चल जाएगा कि उन्होंने सफल यूटूबर बनने के लिए कितना संघर्ष किया है। आज के समय मे Manoj Dey सफलता की बुलंदियों पर है। वह यूट्यूब से महीने के लाखों रुपये कमाते है और एक शानदार जिंदगी जीते है।

यूटूबर मनोज डे की कहानी


दोस्तो कहते है ना कि किसी चीज को अगर दिल से चाहो तो पुरी कायनात उसे तुमसे मिलने की कोशिशि में लग जाती है यह डायलॉग manoj dey के मामले में एकदम सही साबित होता है क्योंकि उनके अंदर यूटूबर बनने का एक जुनून था उन्होंने कभी भी हार नही मानी और अंत मे एक सफल यूटूबर बन कर दिखाया और यह सब मनोज दे ने मात्र 2 साल के अंदर हासिल किया।

Manoj dey बिहार राज्य के छपरा जिले के रहने वाले है।वह पहले अपना खर्चा चलाने के लिए एक मोबाइल की दुकान पर काम किया करते थे। एक दिन मनोज ने धर्मेंद्र भाई जो कि यूट्यूब पर my smart support नाम से चैनल चलते है का एक वीडियो देखा और वह उससे बहुत प्रभावित हुए। मनोज दे ने उसी समय एक यूटूबर बनने का सपना देख लिया और अपना चैनल "Technical Manoj" के नाम से यूट्यूब पर बना दिया लेकिन उनके लिए आगे की राह आसान नही थी क्योंकि उस समय इंटरनेट डेटा बहुत महंगा हुआ करता था और इसकी स्पीड भी इतनी अच्छी नही होती थी। 

कुछ समय बाद रिलायन्स जियो लॉन्च हुआ जिसने लोगो को फ्री में डेटा दिया यह समय मनोज डे के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ उन्होंने और तेजी से यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करना प्रारम्भ कर दिया उनका यूट्यूब चैनल ग्रो कर गया और उससे कमाई भी होने लगी।

दुर्गा पूजा के समय Manoj dey की फर्स्ट यूट्यूब से कमाई आने वाली थी उन्होंने पूरे परिवार को ये खुश खबरी बता दी कि उनका पैसा आने वाला है लेकिन एक दिन उनके यूट्यूब चैनल का गूगल एडसेंस डिसेबल हो गया और उनकी कमाई रुक गयी इससे उनको बहुत झटका लगा और एक बार उनका मन किया कि यह काम छोड़ देना चाहिए लेकिन उन्होंने हिम्मत नही हारी और एक दूसरा चैनल "Manoj Dey" के नाम से शुरू किया और उसमे डबल मेहनत की उनका यह यूट्यूब चैनल पॉपुलर हो गया और आज इस पर दो मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है।

Manoj Dey Monthly Income


मनोज भाई आज की डेट में यूट्यूब पर बहुत ही फेमस हो चुके है और उनकी monthly youtube income लाखो में पहुँच गयी है। जैसा कि आप सब जानते है कि इनके चैनल पर 2 मिलियन से भी अधिक फॉलोवर्स है तो मान के चलिए वह मात्र यूट्यूब एड्स से ही 1 से 2 लाख रुपये महीने कमा लेते है। Manoj Day के फेसबुक और ट्विटर पर भी लाखो में फॉलोवर्स है और उनका नेटवर्क बहुत विस्तृत हो चुका है वह ब्रांड और एप्प्स का प्रमोशन भी करते है इससे भी उनकी महीने की इनकम होती है। 

यदि Manoj Dey की income की बात करे तो वह यूट्यूब चैनल, एफिलिएट मार्केटिंग और ब्रांड प्रमोशन से महीने का 2 से 3 लाख रुपया कमा लेते है।

Manoj Dey Net Worth


कहते है ना कि सफलता उसी को मिलती है जिसको उसे पाने की तड़प होती है। मनोज की नेट वर्थ को बात करे तो यह 50 से 60 लाख के करीब होगी इनके पास एक कार, बुलेट मोटर साईकल और स्कूटी है और इन्होंने घर बनाने के लिए प्लाट भी ले रखा है जंहा बहुत जल्दी ही निर्माण होने वाला है। 

मनोज भाई ने एक बहुत ही सुंदर स्टूडियो भी बना रखा है जंहा पर वह अपने वीडियो शूट करते है और एडिटिंग करते है। इनके पास कंप्यूटर और एक बड़ी डिजिटल स्क्रीन भी है कमरे में एसी भी लगा हुआ है।

उम्मीद करता हूँ यह लेख पढ़कर आप Manoj Dey के बारे में जान गए होंगे कि वह कौन है और एक सफल यूटूबर कैसे। मनोज की monthly income और उनकी नेटवर्थ कितनी है यह भी आपको पता चल गया होगा। 

मनोज डे जैसा सफल यूटूबर कैसे बनें?


सफल यूटूबर बनाना कोई बहुत कठिन कार्य नही है बस आप मे लगन और हार ना मानने का जज्बा होना चाहिए। बहुत से लोग यूट्यूब चैनल तो बना लेते है कुछ दिन तक वीडियो भी अपलोड करते है लेकिन जब व्यूज नही आते है तो वीडियो बनाना छोड़ देते है यंही पर वह गलती कर जाते है।

यदि आपको मनोज के जैसा सफल यूटूबर बनना है तो आपको रेगुलर काम करना पड़ेगा और अच्छे-अच्छे वीडियो बनाने पड़ेंगे। यदि आप एक स्टूडेंट्स है तो आपके पास अच्छा मौका है यूट्यूब में सफल होने का क्योंकि आपको शुरुवात में पैसे की जरूरत नही होती है। पढ़ाई के साथ-साथ आप अपनी हॉबी के अनुसार यूट्यूब चैनल बना सकते हो और उस पर प्रतिदिन 2 से 3 घंटे काम कर सकते हो। धीरे- धीरे एक या दो साल में आपका चैनल ग्रो हो जाएगा और उससे कमाई भी होने लगेगी।

यंहा इस लेख में हमने यूटूबर मनोज डे की कहानी आप लोगो के साथ शेयर की और आपको उनकी मंथली इनकम, नेटवर्थ के बारे में भी बताया यदि आप अपना नया यूट्यूब चैनल बनाना चाहते है तो मनोज डे से प्रेरणा ले सकते है।

ये लेख भी पसन्द आएंगे :-




Comments

Popular posts from this blog

पढ़ाई में मन कैसे लगाए ? पढ़ने में ध्यान केंद्रित कैसे करें ?

Padhai me man kaise lagaye बहुत से विद्यार्थी है जिनका मन पढ़ाई में नही लगता है तो ये लेख उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें हम बताएंगे कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं। विद्यार्थी अच्छे नंबर से पास तो होना चाहते है लेकिन जब पढ़ने बैठते है तो उनका ध्यान पढ़ाई की बजाय इधर उधर की चीजों में अधिक लगता है। यदि आप भी एक स्टूडेंट है और आपका मन भी पढ़ाई में नही लगता है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े और यंहा पर बताए गए तरीको को अमल में लाये।  पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? यंहा पर पढ़ाई में मन लगाने के कोई जादुई तारीके या मंत्र नही बताए गए है बल्कि कुछ ऐसे असरदार और आसान स्टेप्स बताए गए है जिनका यदि आप पालन करेंगे तो आप का मन पढ़ाई में अवश्य लगने लगेगा। पढ़ाई में मन लगाने के आसान तरीके पढ़ाई में मन लगाना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े और फॉलो करें। टाल - मटोल की आदत से बचें  पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए यह जरूरी है कि आपका ध्यान लक्ष्य से न भटके। बहुत से विद्यार्थी होते है जो पढ़ने के लिए बैठते है और उसी समय उनको दूसरे काम याद आ जाते है और वह उन्हें पूरा करने लगते है।...

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tejas Movie Review | Budget, Star cast, Trailer and Release Date

Tejas is a 2023 Hindi film that claims to be inspired by the true story of the first woman combat pilot in the Indian Air Force. The film stars Kangana Ranaut in the lead role and is directed by Sarvesh Mewara. The film was released on 27 October 2023 amid much hype and controversy. However, the film turned out to be a major disappointment for the critics and the audiences, who found it to be a poorly executed and propaganda-driven film. In this article, we will review the Tejas Movie and analyze its budget, star cast, trailer, release date, and reception. Tejas Movie Review Tejas Movie (2023) Budget The budget of Tejas is estimated to be around 20 crore¹. The film was shot in various locations in India, including Delhi, Rajasthan, Gujarat, and Ladakh. The film also used some aerial shots and VFX to create the combat scenes. Star Cast The star cast of Tejas Movie includes: - Kangana Ranaut as IAF officer Tejas Gill - Anshul Chauhan as Arfa - Varun Mitra as Ekveer - Ashish Vidyarthi as ...