Skip to main content

सावन में भगवान शिव जी की पूजा कैसे करें ? सावन में महादेव भोलेनाथ शंकर को प्रसन्न करने का आसान उपाय।

सावन में भगवान शिव जी की पूजा कैसे करें ? सावन में महादेव भोलेनाथ शंकर को प्रसन्न करने का आसान उपाय।

Savan Me Shiv Ji Ki Pooja Kaise Kare. Bhagvan Shankar 

अपने महादेव शिव जी तो बहुत ही भोले है वह एक बेल पत्र से भी आसानी से प्रसन्न हो जाते है बस मन मे सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए। सावन का महीना भगवान शंकर को बहुत ही प्रिय है इस महीने में यदि आप उनकी पूजा और आराधना सच्चे मन से करते हो तो वह आपकी सभी मनोकामनाये पूर्ण कर देते है।

देवो के देव महादेव जी के बारे में कहा जाता है कि वह सावन के महीने में पृथ्वी पर आते है और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते है। सावन के महीने को श्रावण मास भी कहते है यह शिव जो को बहुत ही प्रिय है।

सावन में शिव जी की पूजा कैसे करें?

भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है उनकी पूजा और आराधना करने के लिए आपको बहुत कर्मकांड करने की जरूरत नही है बस आपके मन मे उनके प्रति भक्ति का भाव होना चाहिए। सावन में शिव जी की पूजा करने के लिए आपको प्रतिदिन यदि यह संभव न हो तो सावन के प्रत्येक सोमवार को अपने घर के आस-पास जो शिवालय हो वंहा जाकर या घर पर ही शंकर जी के ऊपर जल चढ़ाना चाहिए। जलाभिषेक करते हुए "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। शंकर जी को बेल पत्र बहुत ही प्रिय है इसलिए सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव जी पर जलाभिषेक करने के बाद उन पर बेल पत्र, फूल और फल अर्पित करे धतूरा और भांग भी चढ़ा सकते हो क्योंकि मान्यता है कि यह भी भोलेनाथ को प्रिय है। उसके बाद चंदन का टीका लगाए अक्षत अर्पण करें और नीचे दिए हुए मंत्र का पाठ करते हुए भगवान शंकर की स्तुति कीजिये।

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् ।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि ।।

यह मंत्र बहुत शाक्तिशाली है इसमें भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की गयी है। इस कर्पूरगौरं मंत्र के द्वारा प्रतिदिन भगवान शिव जी की आराधना करने से वह प्रसन्न होते है और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते है।

भोलेनाथ की स्तुति करने के बाद उनकी आरती कीजिये उसके लिए धूप बत्ती और घी के दीपक का उपयोग करे। यह सब करने के बाद शिवलिंग के सामने सर झुकाकर उनसे क्षमा प्रार्थना करें जैसे कि हे महादेव मैं आपका भक्त हूँ यदि मुझसे इस जिंदगी में भूलवश कुछ पाप हो गए हो या गलतियां हो गयी हो तो उसके लिए हमे क्षमा करना और अपनी कृपा बरसाते रहना और अपने लिये आशीर्वाद की कामना करें अन्त में शिवलिंग के सामने साष्टांग दंडवत प्रणाम करें।

सावन का महीना इतना विशेष क्यों है ?

सावन के इतना विशेष होने के कई कारण है। भगवान शंकर जी का प्रथम विवाह दक्ष प्रजापति की पुत्री देवी सती से हुआ था वह शिव जी को बहुत प्रिय थी एक बार राजा दक्ष ने एक यज्ञ किया जिसमें भोलेनाथ को नही बुलाया जिससे नाराज होकर देवी सती ने उसी यज्ञ वेदी में भस्म होकर अपना देह त्याग दिया था। यह बात जैसे ही शंकर जी को पता चलती है वह वीरभद्र को भेजते है जो उस यज्ञ का विध्वन्स कर देता है और राजा दक्ष का सार काट देता है।

बाद में सब देवताओं के अनुनय-विनय करने पर वह सभी को क्षमा कर देते है। राजा दक्ष के नगरवासियों की प्रार्थना पर वह वचन देते है कि एक महीने पृथ्वी पर आकर निवास करेंगे और सावन यही वह महीना है जब हमारे प्यारे भोलेनाथ पृथ्वी पर हम लोगो के साथ रहने आते है और हम उनकी कृपा आसानी से प्राप्त कर पाते है।

एक दूसरी कथा के अनुसार कालो के काल महाकाल भगवान शिव जी ने विषपान किया था और उनकी ऊर्जा भी बहुत ही प्रचंड है। सावन के महीने में बारिश होती है चारो तरफ हरियाली होती है यह उन्हें शीतलता प्रदान करता है इसी लिए सावन का महीना शंकर जी को बहुत ही प्रिय है। ज्येष्ट शुक्ल एकादशी के बाद भगवान नारायण चार माह के लिए शयन करते है ऐसे में सारा भार भगवान शंकर पर ही रहता है इसलिए भी पृथ्वीवाशी विशेष कृपा पाने के लिए उनकी पूजा अर्चना करते है।

भगवान शंकर को प्रसन्न कैसे करें?

आदि भी जो है और अंत भी ऊपर भी जो है और नीचे भी हर दिशा हर कंकर में जो है वह शंकर है वही शिवाय है। आप दुनिया से बाते छुपा सकते हो लेकिन उस ईश्वर से नही जो हर जगह बसता है। भगवान शंकर को प्रशन्न करने के लिए आपको कोई बहुत कठिन तप या जप करने की जरूरत नही है वह बहुत भोले है देवो के देव महादेव है एक लोटे जल और बेल पत्र से ही खुश हो जाते है लेकिन इसमें भी एक शर्त है कि भोलेनाथ के साथ चीटिंग नही चलती वह सब जानते है उनसे कुछ छुपा नही सकते हो आप इसलिए यदि आपके मन मे उनके प्रति सच्चा लगाव और श्रद्धा है तभी वह प्रशन्न होते है।

ये भी पढ़े : -





Comments

Popular posts from this blog

पढ़ाई में मन कैसे लगाए ? पढ़ने में ध्यान केंद्रित कैसे करें ?

Padhai me man kaise lagaye बहुत से विद्यार्थी है जिनका मन पढ़ाई में नही लगता है तो ये लेख उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें हम बताएंगे कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं। विद्यार्थी अच्छे नंबर से पास तो होना चाहते है लेकिन जब पढ़ने बैठते है तो उनका ध्यान पढ़ाई की बजाय इधर उधर की चीजों में अधिक लगता है। यदि आप भी एक स्टूडेंट है और आपका मन भी पढ़ाई में नही लगता है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े और यंहा पर बताए गए तरीको को अमल में लाये।  पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? यंहा पर पढ़ाई में मन लगाने के कोई जादुई तारीके या मंत्र नही बताए गए है बल्कि कुछ ऐसे असरदार और आसान स्टेप्स बताए गए है जिनका यदि आप पालन करेंगे तो आप का मन पढ़ाई में अवश्य लगने लगेगा। पढ़ाई में मन लगाने के आसान तरीके पढ़ाई में मन लगाना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े और फॉलो करें। टाल - मटोल की आदत से बचें  पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए यह जरूरी है कि आपका ध्यान लक्ष्य से न भटके। बहुत से विद्यार्थी होते है जो पढ़ने के लिए बैठते है और उसी समय उनको दूसरे काम याद आ जाते है और वह उन्हें पूरा करने लगते है।...

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tejas Movie Review | Budget, Star cast, Trailer and Release Date

Tejas is a 2023 Hindi film that claims to be inspired by the true story of the first woman combat pilot in the Indian Air Force. The film stars Kangana Ranaut in the lead role and is directed by Sarvesh Mewara. The film was released on 27 October 2023 amid much hype and controversy. However, the film turned out to be a major disappointment for the critics and the audiences, who found it to be a poorly executed and propaganda-driven film. In this article, we will review the Tejas Movie and analyze its budget, star cast, trailer, release date, and reception. Tejas Movie Review Tejas Movie (2023) Budget The budget of Tejas is estimated to be around 20 crore¹. The film was shot in various locations in India, including Delhi, Rajasthan, Gujarat, and Ladakh. The film also used some aerial shots and VFX to create the combat scenes. Star Cast The star cast of Tejas Movie includes: - Kangana Ranaut as IAF officer Tejas Gill - Anshul Chauhan as Arfa - Varun Mitra as Ekveer - Ashish Vidyarthi as ...