Skip to main content

गंजेपन से कैसे बचें? गंजापन दूर करने के घरेलू उपाय

Home remedies for baldness in Hindi
यंहा हम गंजेपन से बचने और गंजापन दूर करने के घरेलू उपायों के बारे मे जानेंगे। पहले के जमाने मे 45-50 साल से अधिक उम्र के लोगो या बुजुर्गों में ही कम बालो की समस्या देखी जाती थी। लेकिन आज कल तो 30 वर्ष के लोग भी गलत खानपान और स्ट्रेस की वजह से गंजे हो जा रहे है।

आजकल लोग जिंदगी जीने में बहुत फ़ास्ट फारवर्ड हो गए है। उनकी लाइफस्टाइल और खानपान की आदते बिल्कुल बदल चुकी है। फ़ैशन के दौर में लोग अच्छा दिखने के लिए बालो में बहुत जल्दी-जल्दी कलर और शैम्पू करते है, जिसकी वजह से भी बाल बहुत तेजी से झड़ने लगते है।

गंजेपन से बचने के लिए घरेलू उपाय

बाल गिरने की वजह से लोग जवानी में ही बुजुर्गों की तरह दिखने लगते है। अत्यधिक मात्रा में बाल झड़ जाने पर गंजा, टकला और उजड़ा चमन जैसे नामो से लोग संबोधित करते है। इसकी वजह से गंजेपन के शिकार लोगो को बहुत ही मानसिक पीड़ा का सामना भी करना पड़ता है। यदि आप नही चाहते कि आपके बाल जवानी में झड़ जाए और आप गंजेपन का शिकार हों जाए तो इसके लिए आप नीचे दिए गए घरेलू उपायों को आज से ही अमल में लाना शुरू कर सकते है।

हरा धनिया - कई रिसर्च में पाया गया कि यह हेयर फॉल रोकने में बहुत ही मददगार है। हरा धनिया को शाम को उबालकर रख दे और सुबह पानी को छानकर उसी से बालों को धुले इससे बाल मजबूत होते है। इस बात का ध्यान दे कि सूखी या खड़ी धनिया का इस्तेमाल नही करना है। हरा धनिया एक या दो दिन पुराना हो तब चलेगा उसका यूज़ किया जा सकता है। जिस जगह गंजेपन की शिकायत हो वंहा हरी धनिया को पीस कर लगा सकते है। बाल की जड़ो में इसका पेस्ट लगाने से उन्हें गिरने से रोका जा सकता है। इस घरेलू उपाय को आप सप्ताह में तीन दिन अपना सकते है। इस बात का ध्यान रखे जब भी बालो को हरा धनिया वाले पानी से धोएं या पेस्ट लगाए उस दिन शैम्पू नही करना है।

सरसो का तेल, आँवला और रीठा - यह सभी हमारे बालो के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। बालो को झड़ने से रोकने वाला नुस्खा बनाने के लिए सौ ग्राम सरसो के तेल में सौ ग्राम अबला और पचास ग्राम रीठा बारीक पीस कर मिला दे। अब इस तेल को तीन से चार दिन रखने के बाद अपने बालों की जड़ो में नहाने से आधा घंटे पहले लगा लिया करे इससे आपके बाल घने लंबे हो जाएंगे और उनका झड़ना भी धीरे-धीरे बंद हो जाएगा। गंजेपन से बचने के लिए इस तेल का प्रयोग करना बहुत ही फायदेमंद है।

नीम के पत्ते - यह एक बहुत ही गुणकारी आयुर्वेदिक औषधि है। 100 ग्राम नीम के पत्तो को एक लीटर पानी मे उबाल लें उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दे उसके बाद उस पानी से अपने बालों को धुले इससे गंजापन दूर होता है। बाल धुलने के बाद नीम के ही तेल का प्रयोग करने से बाल तेजी से उगने लगते है। 

नींबू - रोजाना नींबू के रस का बालो की जड़ो में इस्तेमाल करने से हेयर फॉल की समस्या को खत्म किया जा सकता है। नींबू में बहुत से ऐसे तत्व पाए जाते है जो हमारे बालो को उगाने में मदद करते है। नींबू के रस में पके केले का गुदा मिलाकर लगाने से गंजेपन के रोग से छुटकारा मिलता है।

मेहंदी के पत्ते - यह बालों की समस्यों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। मेहंदी के पत्तो को सरसों के तेल में उबालकर ठंडा कर ले और इस नुस्खे को बालों पर रोज लागये इससे आपके बाल गिरेंगे नही और नए बाल तेजी से उगने लगेंगे।

प्याज का रस और सेब का सिरका भी बाल उगाने में बहुत फायदेमंद होते है। एलोवेरा में भी बहुत से ऐसे तत्व विद्यमान होते है जो बालों की समस्यों को खत्म करके उन्हें गिरने से रोकते है। प्राचीनकाल मे ग्रीस के लोग यह मानते थे की सर पर कबूतर की बीट करा लेने से गंजापन दूर होता है। लेकिन आप ऐसा न करे गंजेपन की समस्या गंभीर होने पर डॉक्टर की सलाह लेना उचित रहता है। 

सम्बंधित लेख:-



Comments

Popular posts from this blog

पढ़ाई में मन कैसे लगाए ? पढ़ने में ध्यान केंद्रित कैसे करें ?

Padhai me man kaise lagaye बहुत से विद्यार्थी है जिनका मन पढ़ाई में नही लगता है तो ये लेख उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें हम बताएंगे कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं। विद्यार्थी अच्छे नंबर से पास तो होना चाहते है लेकिन जब पढ़ने बैठते है तो उनका ध्यान पढ़ाई की बजाय इधर उधर की चीजों में अधिक लगता है। यदि आप भी एक स्टूडेंट है और आपका मन भी पढ़ाई में नही लगता है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े और यंहा पर बताए गए तरीको को अमल में लाये।  पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? यंहा पर पढ़ाई में मन लगाने के कोई जादुई तारीके या मंत्र नही बताए गए है बल्कि कुछ ऐसे असरदार और आसान स्टेप्स बताए गए है जिनका यदि आप पालन करेंगे तो आप का मन पढ़ाई में अवश्य लगने लगेगा। पढ़ाई में मन लगाने के आसान तरीके पढ़ाई में मन लगाना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े और फॉलो करें। टाल - मटोल की आदत से बचें  पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए यह जरूरी है कि आपका ध्यान लक्ष्य से न भटके। बहुत से विद्यार्थी होते है जो पढ़ने के लिए बैठते है और उसी समय उनको दूसरे काम याद आ जाते है और वह उन्हें पूरा करने लगते है।...

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tejas Movie Review | Budget, Star cast, Trailer and Release Date

Tejas is a 2023 Hindi film that claims to be inspired by the true story of the first woman combat pilot in the Indian Air Force. The film stars Kangana Ranaut in the lead role and is directed by Sarvesh Mewara. The film was released on 27 October 2023 amid much hype and controversy. However, the film turned out to be a major disappointment for the critics and the audiences, who found it to be a poorly executed and propaganda-driven film. In this article, we will review the Tejas Movie and analyze its budget, star cast, trailer, release date, and reception. Tejas Movie Review Tejas Movie (2023) Budget The budget of Tejas is estimated to be around 20 crore¹. The film was shot in various locations in India, including Delhi, Rajasthan, Gujarat, and Ladakh. The film also used some aerial shots and VFX to create the combat scenes. Star Cast The star cast of Tejas Movie includes: - Kangana Ranaut as IAF officer Tejas Gill - Anshul Chauhan as Arfa - Varun Mitra as Ekveer - Ashish Vidyarthi as ...