Skip to main content

ब्लॉग में लेबल के अनुसार हाल ही में प्रकाशित पोस्ट कैसे दिखाए। ब्लॉगर विजेट

ब्लॉगर ब्लॉग में साइड बार या कंही भी html java script विजेट के माध्यम से किसी भी लेबल की हाल ही में प्रकाशित पोस्ट दिखाए। लेबल के अनुसार सिंपल रीसेंट पोस्ट विजेट बनाने के लिए जावा स्क्रिप्ट कोड।

show recent posts by specific label

जानिए ब्लॉग में विशिष्ट कैटेगरी के अनुसार पोस्ट कैसे दिखाए। बहुत से लोग ब्लॉग बनाने के लिए गूगल की एक सर्विस ब्लॉगर वेबसाइट का उपयोग करते है। यदि आपका भी ब्लॉग इसी प्लेटफॉर्म पर है, यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही काम की है। बहुत से ब्लॉगर अपने ब्लॉग के साइड बार मे या पोस्ट के नीचे लेबल के अनुसार पोस्ट दिखाना चाहते है। ब्लॉगर की सर्विस का इस्तेमाल करने वाले ब्लॉग में लेबल के द्वारा कैटेगरी बना सकते है। 

लेबेल के अनुसार हालिया (recent) पोस्ट विजेट

कैटेगरी (ब्लॉगर में लेबल) के अनुसार पोस्ट दिखाने से हमारे ब्लॉग को पढ़ने वाले यूज़र्स को अच्छा अनुभव मिलता है। उनके लिए ब्लॉग पर अपनी पसंद की सामग्री ढूंढ़ना आसान हो जाता है। यदि यूजर एक पेज पढ़ने के लिए आया था और उसने थोड़ स्क्रॉल किया नीचे उसकी पसंद के कुछ आर्टिकल दिख गए तो वह उन्हें पढ़ना अवश्य पसंद करेगा। ब्लॉग के साइड बार मे या फिर ब्लॉग पोस्ट के नीचे आप अलग-अलग लेबल के 5 या 10 पोस्ट विजेट के माध्यम से दिखा सकते है। 

ब्लॉग में विशिष्ट लेबल के लिए विजेट के माध्यम से हालिया पोस्ट कैसे दिखाए?

ब्लॉगर पर एक विशिष्ट लेबल के लिए विजेट के माध्यम से हालिया 5 से 10 या इससे अधिक पोस्ट दिखाने के लिए नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करें।

सबसे पहले अपने ब्लॉगर खाते में लॉगिन करके अपने ब्लॉग के डैशबोर्ड पर जाए।

उसके बाद आपको लेआउट के विकल्प पर क्लिक करके उसे खोलना है। यंहा पर आप गैजेट के माध्यम से विजेट जोड़कर किसी भी विशिष्ट लेबल की रीसेंट पोस्ट अपने ब्लॉगर ब्लॉग पर दिखा सकते हो।

प्लस के निसान पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी उसमे add html java script वाले विकल्प को चुनना है।

अब एक पॉपअप विंडो ओपन होगी यंहा टाइटल की जगह ब्लॉग लेबल का नाम लिखे या कोई दूसरा नाम जो अधिक आसान हो उस कैटेगरी के विषय मे बताने के लिये लिख सकते हो और बॉक्स में नीचे दिया गया जावा स्क्रिप्ट कोड कॉपी करके पेस्ट कर दे। 

<script type="text/javascript">
function recentpostslist(json) {
 document.write('<ul>');
 for (var i = 0; i < json.feed.entry.length; i++)
 {
    for (var j = 0; j < json.feed.entry[i].link.length; j++) {
      if (json.feed.entry[i].link[j].rel == 'alternate') {
        break;
      }
    }
var entryUrl = "'" + json.feed.entry[i].link[j].href + "'";//bs
var entryTitle = json.feed.entry[i].title.$t;
var item = "<li>" + "<a href="+ entryUrl + '" target="_blank">' + entryTitle + "</a> </li>";
 document.write(item);
 }
 document.write('</ul>');
 }
</script>
<script src="https://www.YOUR-BLOG-NAME.com/feeds/posts/default/-/LABEL%20NAME?max-results=5&alt=json-in-script&callback=recentpostslist"></script>


कोड में जंहा "Your Blog Name" लिखा है वंहा पर आपको अपने ब्लॉग का नाम लिखना है। लेबल के नाम की जगह उस विशिष्ट लेबल का नाम लिखे जिसकी रीसेंट पोस्ट आप दिखना चाहते है। यदि लेबल एक शब्द का नाम है जैसे ब्लॉगिंग तो इसको ऐसे ही लिखे लेकिन यदि लेबल का नाम ब्लॉगिंग टिप्स है तो उसके लिए ब्लॉगिंग%20टिप्स लिखना पड़ेगा। अधिक पोस्ट दिखाने के लिए 5 की जगह किसी भी संख्या जैसे 6, 7 या 10 से बदल देना है।

सभी चेंजेज करने के बाद नीचे सेव पर क्लिक करते ही आपके ब्लॉग पर विशिष्ट लेबल की हालिया पोस्ट दिखने लगेंगी। 

उम्मीद करता हूँ यह लेख आपको पसंद आएगा और इससे आप अपने ब्लॉगर ब्लॉग पर किसी भी लेबल के अनुसार रीसेंट पोस्ट विजेट बना पाएंगे। जावा स्क्रिप्ट कोड नही काम कर रहा हो या आपके मन मे इससे संबंधित कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते है। 

संबंधित लेख :-

Comments

Popular posts from this blog

पढ़ाई में मन कैसे लगाए ? पढ़ने में ध्यान केंद्रित कैसे करें ?

Padhai me man kaise lagaye बहुत से विद्यार्थी है जिनका मन पढ़ाई में नही लगता है तो ये लेख उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें हम बताएंगे कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं। विद्यार्थी अच्छे नंबर से पास तो होना चाहते है लेकिन जब पढ़ने बैठते है तो उनका ध्यान पढ़ाई की बजाय इधर उधर की चीजों में अधिक लगता है। यदि आप भी एक स्टूडेंट है और आपका मन भी पढ़ाई में नही लगता है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े और यंहा पर बताए गए तरीको को अमल में लाये।  पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? यंहा पर पढ़ाई में मन लगाने के कोई जादुई तारीके या मंत्र नही बताए गए है बल्कि कुछ ऐसे असरदार और आसान स्टेप्स बताए गए है जिनका यदि आप पालन करेंगे तो आप का मन पढ़ाई में अवश्य लगने लगेगा। पढ़ाई में मन लगाने के आसान तरीके पढ़ाई में मन लगाना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े और फॉलो करें। टाल - मटोल की आदत से बचें  पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए यह जरूरी है कि आपका ध्यान लक्ष्य से न भटके। बहुत से विद्यार्थी होते है जो पढ़ने के लिए बैठते है और उसी समय उनको दूसरे काम याद आ जाते है और वह उन्हें पूरा करने लगते है।...

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tejas Movie Review | Budget, Star cast, Trailer and Release Date

Tejas is a 2023 Hindi film that claims to be inspired by the true story of the first woman combat pilot in the Indian Air Force. The film stars Kangana Ranaut in the lead role and is directed by Sarvesh Mewara. The film was released on 27 October 2023 amid much hype and controversy. However, the film turned out to be a major disappointment for the critics and the audiences, who found it to be a poorly executed and propaganda-driven film. In this article, we will review the Tejas Movie and analyze its budget, star cast, trailer, release date, and reception. Tejas Movie Review Tejas Movie (2023) Budget The budget of Tejas is estimated to be around 20 crore¹. The film was shot in various locations in India, including Delhi, Rajasthan, Gujarat, and Ladakh. The film also used some aerial shots and VFX to create the combat scenes. Star Cast The star cast of Tejas Movie includes: - Kangana Ranaut as IAF officer Tejas Gill - Anshul Chauhan as Arfa - Varun Mitra as Ekveer - Ashish Vidyarthi as ...