Skip to main content

How to stop over thinking. ज्यादा सोचने वाले ये कहानी पढ़े

कुछ लोग किसी भी घटना के बारे में बहुत अधिक सोचते रहते है। जिसकी वजह से मन में भारीपन और वह तनाव भी आ जाता है। ओवर थिंकिंग से छुटकारा पाने के लिए आपको यह पूरा लेख अवश्य पढ़ना चाहिए। 

How to Stop Over Thinking

बहुत से लोग बिना वजह मन मे खयाली पुलाव बनाते रहते है। यदि कोई उनसे दुर्व्यवहार कर दे या कुछ गलत देख सुन ले तब वह उसी बात को मन मे सोचा करते है। ऐसे लोग दूसरों के बारे में बिना वजह बहुत कुछ सोचा करते है। इसकी वजह से उनके रिश्ते भी लोगो के साथ अच्छे नही बन पाते है। ऐसा आदमी लोगो के बीच मे घुल मिल नही पाता और अपने आप मे ही ना जाने क्या-क्या सोचता रहता है।

How to Stop Over Thinking (अधिक सोचने की आदत से छुटकारा कैसे पाएं)

एक लड़का था जो पुरानी बुरी यादों को नही भूल पता था उन्ही के बारे में सोचा करता था। कोई यदि उसे गलत बोल दे तो वह उससे बदला लेने के लिए मन मे न जाने क्या क्या सोचा करता था। कोई गलत या दुखद घटना होते हुए देख लेता तब उसी के बारे में पूरा दिन सोचा करता वही बात बार-बार उसके दिमाग मे घुमाती रहती जिसकी वजह से वह उदास और तनाव में आ जाता था। 

एक दिन उसकी यह हालत उसके मित्र ने देखी और उसे लेकर एक मनोविज्ञान के टीचर के पास लेकर गया। टीचर को उस लड़के ने पुरी बात बताई की कैसे वह एक ही घटना को बार-बार सोचकर परेशान और तनावग्रस्त हो जाता है। टीचर ने उसकी बात को ध्यान से सुना और फिर उस लड़के से कहा कि बाहर से एक पत्थर लेकर आओ लड़का दौड़ा-दौड़ा गया और बाहर से एक भारी पत्थर उठाकर ले आया। टीचर ने कहा इस पत्थर को उठाकर यदि तुम थोड़ी देर ऐसे ही खड़े रहोगे तब क्या होगा। यह सुनकर लड़के ने तुरंत जवाब दिया कुछ नही होगा। उसके बाद टीचर ने फिर पूछा यदि इसी पत्थर को ऐसे ही पूरे दिन उठाये रहोगे टैब क्या होगा। लड़के ने कहा शरीर दर्द करने लगेगा हांथ अकड़ जाएगा।  

टीचर ने कहा ऐसा ही हमारी जिंदगी के साथ भी होता है। यदि हम बुरी यादों का बोझ अपने दिमाग पर अधिक देर तक रखेंगे तो इससे हमारे मन और मष्तिस्क दोनों पर बुरा प्रभाव पडेगा। जैसे हमे अपने शरीर के दर्द से बचने के लिए पत्थर को नीचे रख देना चाहिए वैसे ही तनावग्रस्त होने से बचने के लिए बुरी घटनाओं और यादों को जितनी जल्दी हो सके अपने दिमाग से निकाल देना चाहिए। उन्हें बार-बार मन मे दोहराना नही चाहिए वरना वह हमारे अवचेतन मन मे चली जाती है। इससे हम मानसिक रूप से बहुत बीमार हो सकते है। लोगो के साथ हमारे संबंध खराब होने की वजह से इसका हमारे सामाजिक जीवन पर बुरा असर होता है।

अपनी अधिक सोचने की आदत ( Over Thinking) से छुटकारा पाने के लिए किसी भी अप्रिय घटना को जितनी जल्दी हो सके अपने दिमाग से निकाल देना अच्छा होता है। जब भी आपके मन मे ऐसे खयाल आये तो उन्हें अपनी अच्छी यादों से बदल देना ही बेहतर होता है। यदि बार-बार कोई बात आपको बहुत परेशान कर रही हो तब आपको कोई ऐसा काम करने लग जाना चाहिए जिसमें आपका मन लगे और आपको खुशी मिले।

अपने दिमाग मे हमेशा अच्छी चीजें ही भरे बुरी घटनाए और यादों के बोझ को जितनी जल्दी हल्का कर देंगे उतना ही आपकी मानसिक सेहत के लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन मे सफ़लता पाने के लिए अपने दिमाग और मन को मजबूत बनाये और इसमें कूड़ा-करकट न भरे अच्छे विचार भरे और सोचें।

ये भी पढ़िए:-



Comments

Popular posts from this blog

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tiger 3 Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD

Tiger 3 Full Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD.Tiger 3 full Movie. Tiger 3 movie download filmyzilla. Tiger 3 movie download in hindi. The excitement and anticipation surrounding the release of Tiger 3, the highly anticipated third installment in the Tiger film franchise, is reaching new heights among fans and movie enthusiasts. As the release date approaches, many are eagerly searching for ways to download the movie. In this blog post, we will explore the availability and various formats in which Tiger 3 can be downloaded, emphasizing the popular online platform Filmyzilla. Tiger 3 Full Movie Download Tiger 3: An Action-packed Extravaganza Tiger 3, directed by Ali Abbas Zafar, reunites the dynamic duo of Salman Khan and Katrina Kaif in their popular roles of Tiger and Zoya. With its captivating storyline, adrenaline-pumping action sequences, and spellbinding performances, Tiger 3 promises to be an absolute treat for fans of the franchise. Filmyzilla: A Hub...

सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें इसका महत्त्व क्या है?

आज इस लेख में हम बात करेंगे कि सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें और सकारात्मक सोच का महत्त्व क्या है। यदि आप खुशनुमा जिंदगी जीना चाहते है तो आज से ही अपने विचारों में परिवर्तन कीजिए और सकारात्मक सोचना प्रारम्भ कर दीजिए इससे आप बहुत सी बीमारियों से दूर रहेंगे और आपको सफलता भी बहुत तेजी से मिलेगी। सकारात्मक सोच कैसे पैदा करें हमारी लाइफ में बहुत से ऐसे पल आते है जब हम निराश और परेशान हो जाते है ऐसे में सकारात्मक विचारों का बहुत महत्त्व होता है क्योंकि इससे हमें वह ऊर्जा मिलती है जो हमे किसी भी हालात से लड़ने के लिए तैयार करती है। नकारात्मक विचार हमें खोखला बना देते है और हम वह नही कर पाते जो हम करना चाहते है इसलिए ऐसे विचारों से दूर रहे जो आपको खोखला बना दे और आपको कमजोर कर दे। यंहा हम आपको मन मे सकारात्मक सोच पैदा करने के कुछ आसान तरीके बताएंगे इसलिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। सकारातमक ( positive) और नकारात्मक ( nigetiv) सोच ये दोनों ही हमारे दिमाग की उपज होते है जिनसे आप आसानी से छुटकारा पा सकते है।  सकारात्मक सोच पैदा करने के लिए आपको अपने मन मे अच्छे- अच्छे विचारों को भर...