Skip to main content

किराने की दुकान का बिजनेस शुरू करने की पूरी जानकारी

किराने के सामान की हमेशा ही लोगो के बीच बहुत अधिक मांग रहती है। यंहा हम आपको बताएंगे किराने की दुकान का बिजनेस कैसे शुरू करें पहले से खुली हुयी किराने की दुकान कैसे चलाये जिससे हमारी दुकान में बहुत से ग्राहक आने लगे और हमारी कमाई तेजी से बढ़ने लगे।

Kirane ki Dukan ka Business

किराना का सामान
कोई भी बिजनेस हो उसे स्टार्ट करने के लिए सबसे पहले हमें यह जानना होता है की इस श्रेणी में किस प्रकार के समान आते हैं। अपने व्यवसाय के हिसाब से ही हमें अपनी दुकान के लिए हमे सामान खरीदना होता है। सबसे पहले यंहा हम आपको बताएंगे कि किराना/परचून की दुकान में किस प्रकार के समान बेचे जाते हैं। इसमें आपको घरेलू प्रयोग वाले सामान खरीदने होंगे जैसे कि चावल,आटा दाल , मसाले, तेल आदि।

किराना के सामान का नया बिजनेस स्टार्ट कर रहे हैं और आपको नही पता है कि आपको अपनी दुकान के लिए किस प्रकार का सामान खरीदना होगा तब उसके लिए आप अपने नजदीकी किराने की दुकान में जाकर देख सकते है वहां दुकानदार से पूछ सकते हैं। शुरुआत में आपको थोड़ा-थोड़ा सामान अपनी दुकान के लिए खरीदना चाहिए बाद में जैसे-जैसे बिक्री या मांग बढ़े उस अनुसार माल स्टोर करे इससे आपके नुकसान होने के चांसेज कम हो जाएंगे। क्योंकि यह कच्चा बाना होता है ऐसे में सामान 6 महीने से 1 वर्ष में एक्सपायर हो जाता है कुछ सामान तो 2 से 3 दिन में ही खराब होने लगता है। इसलिए ग्राहकों की मांग के अनुसार ही सामान दुकान में स्टोर करे अन्यथा नुकसान हो सकता है।

किराने का बिजनेस 


किराना का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको मार्केट में एक दुकान लेनी होगी वैसे तो यह बिजनेस गांव देहात में भी शुरू हो जाता है इसलिए आप गांव में अपने घर में भी कराने का छोटा सा बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

किराने का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको 50000 से ₹100000 शुरुआती तौर पर इन्वेस्ट करने होंगे इतना रुपया लगाकर आप दुकान में काफी माल भर सकते हैं और उसे लोगों को बेच सकते है। बाद में जैसे-जैसे दुकानदारी बढ़ती जाए या कस्टमर किसी नए प्रोडक्ट की मांग करे तब उनकी मांग के अनुसार आप अपनी दुकान में सामान बढ़ा सकते है। 

किराना / परचून की दुकान शुरू करने के लिए सबसे पहले घरेलू प्रयोग में आने वाले उन सभी सामानों की एक लिस्ट बनाये जिनको आप अपनी दुकान में बेचना चाहते हैं। अब आपको अपनी दुकान के लिए समान खरीदने के लिए थोक  विक्रेताओं से संपर्क करना होगा।

किराना की दुकान कैसे चलाये


किराने की दुकान चलाने के लिए आपको कोई बहुत बड़े ज्ञान की जरूरत नहीं होती है। इसमें सिर्फ हिसाब-किताब ही करना होता है इसलिए यदि आपको बेसिक गणित यानी कि जोड़ घटाने का ज्ञान है तब आप किराने की दुकान आसानी से चला सकते है। इस एक बात का और ध्यान रखे जब भी कस्टमर आपसे ऐसे किराने के सामान की मांग कर जो आपके पास न हो तब उसे एक डायरी में नोट कर ले अधिक न सही तो थोड़ी मात्रा में ही अपनी दुकान में रखे जिससे जब कभी कोई नया कस्टमर उस समान की मांग करे तो वह खाली हांथ न लौटे। जितने अधिक ग्राहकों को आप खुश रखने और उनकी मांग को पूरा करने का प्रयास करेंगे उतनी ही तेजी से आपका किराना के सामान का बिजनेस चलने लगेगा।

किराने के बिजनेस में फायदा


किराना के बिजनेस में आपको कम से कम 10 प्रतिशत का शुद्ध मुनाफा होता है। यदि प्रतिदिन आपके दुकान की बिक्री 10 हजार रुपये है तो यह महीने 3 लाख रुपये होगी जिसमें आपको 30000 रुपये मुनाफा होगा खर्चे और नुकसान आदि निकाल दे तो 20 से 25 हजार रुपये कमाई हो जाएगी।

ये भी पढ़िए:-







Comments

Popular posts from this blog

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tiger 3 Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD

Tiger 3 Full Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD.Tiger 3 full Movie. Tiger 3 movie download filmyzilla. Tiger 3 movie download in hindi. The excitement and anticipation surrounding the release of Tiger 3, the highly anticipated third installment in the Tiger film franchise, is reaching new heights among fans and movie enthusiasts. As the release date approaches, many are eagerly searching for ways to download the movie. In this blog post, we will explore the availability and various formats in which Tiger 3 can be downloaded, emphasizing the popular online platform Filmyzilla. Tiger 3 Full Movie Download Tiger 3: An Action-packed Extravaganza Tiger 3, directed by Ali Abbas Zafar, reunites the dynamic duo of Salman Khan and Katrina Kaif in their popular roles of Tiger and Zoya. With its captivating storyline, adrenaline-pumping action sequences, and spellbinding performances, Tiger 3 promises to be an absolute treat for fans of the franchise. Filmyzilla: A Hub...

सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें इसका महत्त्व क्या है?

आज इस लेख में हम बात करेंगे कि सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें और सकारात्मक सोच का महत्त्व क्या है। यदि आप खुशनुमा जिंदगी जीना चाहते है तो आज से ही अपने विचारों में परिवर्तन कीजिए और सकारात्मक सोचना प्रारम्भ कर दीजिए इससे आप बहुत सी बीमारियों से दूर रहेंगे और आपको सफलता भी बहुत तेजी से मिलेगी। सकारात्मक सोच कैसे पैदा करें हमारी लाइफ में बहुत से ऐसे पल आते है जब हम निराश और परेशान हो जाते है ऐसे में सकारात्मक विचारों का बहुत महत्त्व होता है क्योंकि इससे हमें वह ऊर्जा मिलती है जो हमे किसी भी हालात से लड़ने के लिए तैयार करती है। नकारात्मक विचार हमें खोखला बना देते है और हम वह नही कर पाते जो हम करना चाहते है इसलिए ऐसे विचारों से दूर रहे जो आपको खोखला बना दे और आपको कमजोर कर दे। यंहा हम आपको मन मे सकारात्मक सोच पैदा करने के कुछ आसान तरीके बताएंगे इसलिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। सकारातमक ( positive) और नकारात्मक ( nigetiv) सोच ये दोनों ही हमारे दिमाग की उपज होते है जिनसे आप आसानी से छुटकारा पा सकते है।  सकारात्मक सोच पैदा करने के लिए आपको अपने मन मे अच्छे- अच्छे विचारों को भर...