Skip to main content

Pandokhar Sarkar : पंडोखर सरकार फीस, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और यंहा कैसे जाए

Pandokhar Sarkar Dham Darbar - पंडोखर सरकार कंहा है और इस चमत्कारिक धाम पर कैसे जाए। पंडोखर सरकार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे और फीस कितनी है। यंहा पर हम आपके मन में उठने वाले ऐसे ही सभी प्रश्नों के जवाब प्रदान करेंगे। 

पंडोखर सरकार में टोकन के लिए कितना पैसा देना पड़ता है। इस धाम में जाने पर कितना खर्चा लगता है इन सबकी जानकारी आपको यंहा मिलेगी।

Pandokhar Sarkar

पंडोखर धाम में दरबार लगाने वाले श्री गुरु शरण जी महाराज लोगो की समस्या एक पर्ची में लिख देते है। धाम में  महाराज से परामर्श लेने के लिए एक टोकन लेना होता है। इसमें आपका नाम लिखा हुआ होता है अपना नंबर आने पर ही आप महाराज से मिल सकते है। 
यदि आप भारी भीड़ में जल्दी अपना नंबर लगवाना चाहते है तब उसके लिए आपको VIP पर्ची बनवानी पड़ती है। गुरु शरण महाराज से अपनी समस्या का समाधान पाने के लिए आपको अपने सामर्थ्य के अनुसार पर्ची कटवानी होती है। उसके बाद आपकी पर्ची के अनुसार नंबर आता है इसमें 5 दिन तक का भी समय लग सकता है। 

पंडोखर सरकार धाम में हनुमान जी का मंदिर है और पास ही 500 मीटर की दूरी पर पुष्पावती नदी है। इस धाम में भक्तों का तांता लगा रहता है। आम और खास, महिला और पुरुष हर प्रकार के लोग आपको यंहा मिल जाएंगे जो पंडोखर बाबा से अपनी समस्या का समाधान पाने के लिए आते है। 

पंडोखर मंदिर में रामचरित मानस का पाठ निरंतर होता रहता है। भक्तो की भारी भीड़ होने के कारण साल के बारह महीने भंडरा चलता रहता है। यदि आप पंडोखर धाम में गुरुशरण जी महाराज से अपनी समस्या का समाधान पाने के लिए आना चाहते है तब कम से कम एक सप्ताह का समय लेकर आना ठीक रहेगा।

पंडोखर सरकार की फीस


पंडोखर सरकार की कोई तय फीस नही है आप अपने सामर्थ्य के अनुसार पर्ची कटवा सकते है। पंडोखर धाम में पहुँचने के बाद सबसे पहले आपको टोकन लेना होता है यानी कि पर्ची कटवानी होती है। यह पर्ची 100 रुपये से लेकर 11000 रुपये तक होती है। 2100 अलग से महाराज जी को देने होते है। वीआईपी पर्ची महंगी होती है लेकिन इससे आपका नंबर जल्दी आ जाता है वंही साधारण पर्ची का नंबर आने में कई दिन भी लग सकते है। 

पंडोखर सरकार फीस यानी कि पर्ची कटवाने के बाद आप मंदिर में जाकर हनुमान जी का दर्शन और पूजन करे उसके बाद जब आपका नंबर आएगा आपको फोन किया जाएगा।

बहुत से लोगो के मन ये सामान्य प्रश्न उठता है कि पंडोखर धाम में पैसा क्यों लिया जाता है। पहले पंडोखर सरकार धाम में कोई फीस नही ली जाती थी मात्र 10 या 20 रुपये में पर्ची बन जाती थी लेकिन प्रसिद्धि के बाद लोगो की भारी भीड़ मंदिर में दर्शन के लिए और महाराज के दरबार मे अपनी समस्या का समाधान पाने के लिए आने लगी। मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाने औऱ भंडारे के लिए पैसों की आवस्यकता होती है इसीलिए लोगो से फीस ली जाती है। इसके लिए कोई दबाव नही बनाया जाता है आप अपनी श्रद्धा अनुसार दान कर सकते है। 

पंडोखर सरकार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन


पंडोखर सरकार धाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नही किया जाता है। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको धाम में पहुँचना अनिवार्य है। वंहा पर इसके लिए काउंटर बनाये गए है जंहा से आप पर्ची बनवा सकते है। यदि कोई किसी भी ऑनलाइन माध्यम से आपसे रजिस्ट्रेशन के लिये कहे तब वह फ्रॉड हो सकता है। ऐसे लोगों के झांसे में न आये और पंडोखर धाम सरकार के दरबार मे पहुँचकर ही रजिस्ट्रेशन करवाये या पर्ची कटवाए।

पंडोखर धाम कब और कैसे जाए


पंडोखर सरकार धाम पहले अमावस्या से पंचमी तक लगता था लेकिन लोगो की भारी भीड़ को देखते हुए आब यह 365 दिन लगता है। इसलिए आप पंडोखर धाम कभी भी जा सकते है। पहले गुरुशरण महाराज से मिलने के लिए 7 से 10 दिन का समय लग जाता था। लेकिन अब व्ययवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है जिससे लोगो का नंबर जल्दी आ जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिसको समस्या है उसे कम से कम पांच बार पंडोखर सरकार के दरबार मे आना होता है उसके बाद हनुमान जी की कृपा उस व्यक्ति ओर बनी रहती है।

बहुत से लोग नही जानते कि पंडोखर सरकार धाम कंहा है। यह धाम मध्यप्रदेश के दतिया जिले की भांडेर तहसील में स्थित है। यंहा जाने के लिए सबसे पहले आपको भोपाल और उसके बाद दतिया जिला पहुचना होगा वंहा से आप भांडेर तहसील में स्थित पंडोखर धाम पहुँच सकते है। यंहा का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन झांसी है। आप चाहे तो पहले झांसी पहुँचे उसके बाद दतिया जिला जाए। ग्वालियर से पंडोखर धाम की दूरी 100 किलोमीटर है

पंडोखर धाम में हनुमान जी का मंदिर है और पास में ही पुष्पावती नदी बहती है। इस धाम के गुरुशरण महराज दरबार लगते है जिसमे वह लोगो की समस्या उनके बताए बिना पर्चे पर लिख देते है। इसलिए यह धाम लोगो के बीच बहुत ही चर्चित है। 

पंडोखर सरकार वीडियो


पंडोखर सरकार का यह वीडियो यूट्यूब से लिया गया है।

ये भी पढ़िए :- 


Comments

Popular posts from this blog

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tiger 3 Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD

Tiger 3 Full Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD.Tiger 3 full Movie. Tiger 3 movie download filmyzilla. Tiger 3 movie download in hindi. The excitement and anticipation surrounding the release of Tiger 3, the highly anticipated third installment in the Tiger film franchise, is reaching new heights among fans and movie enthusiasts. As the release date approaches, many are eagerly searching for ways to download the movie. In this blog post, we will explore the availability and various formats in which Tiger 3 can be downloaded, emphasizing the popular online platform Filmyzilla. Tiger 3 Full Movie Download Tiger 3: An Action-packed Extravaganza Tiger 3, directed by Ali Abbas Zafar, reunites the dynamic duo of Salman Khan and Katrina Kaif in their popular roles of Tiger and Zoya. With its captivating storyline, adrenaline-pumping action sequences, and spellbinding performances, Tiger 3 promises to be an absolute treat for fans of the franchise. Filmyzilla: A Hub...

सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें इसका महत्त्व क्या है?

आज इस लेख में हम बात करेंगे कि सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें और सकारात्मक सोच का महत्त्व क्या है। यदि आप खुशनुमा जिंदगी जीना चाहते है तो आज से ही अपने विचारों में परिवर्तन कीजिए और सकारात्मक सोचना प्रारम्भ कर दीजिए इससे आप बहुत सी बीमारियों से दूर रहेंगे और आपको सफलता भी बहुत तेजी से मिलेगी। सकारात्मक सोच कैसे पैदा करें हमारी लाइफ में बहुत से ऐसे पल आते है जब हम निराश और परेशान हो जाते है ऐसे में सकारात्मक विचारों का बहुत महत्त्व होता है क्योंकि इससे हमें वह ऊर्जा मिलती है जो हमे किसी भी हालात से लड़ने के लिए तैयार करती है। नकारात्मक विचार हमें खोखला बना देते है और हम वह नही कर पाते जो हम करना चाहते है इसलिए ऐसे विचारों से दूर रहे जो आपको खोखला बना दे और आपको कमजोर कर दे। यंहा हम आपको मन मे सकारात्मक सोच पैदा करने के कुछ आसान तरीके बताएंगे इसलिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। सकारातमक ( positive) और नकारात्मक ( nigetiv) सोच ये दोनों ही हमारे दिमाग की उपज होते है जिनसे आप आसानी से छुटकारा पा सकते है।  सकारात्मक सोच पैदा करने के लिए आपको अपने मन मे अच्छे- अच्छे विचारों को भर...