Skip to main content

सोमवती अमावस्या 2023 की कथा, क्या करना चाहिए और क्या नही

2023 में, सोमवती अमावस्या आज 20 फरवरी 2023 को है। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को “सोमवती अमावस्या” या “अमास” के रूप में जाना जाता है।

सोमवती अमावस्या 2023 को भारत में विभिन्न प्रांतों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इस दिन को व्रत रखा जाता है और लोग अपने पूजा स्थलों पर जाकर पूजा करते हैं। अनेक लोग गंगा नदी में नहाकर इस अवसर को मनाते हैं और अपने पूर्वजों की आत्माओं की शांति की कामना करते हैं।

सोमवती अमावस्या 2023 की कहानी या कथा, इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नही जानिए यंहा

इस दिन को कुछ लोग पितृ-तर्पण भी करते हैं। माना जाता है कि इस दिन पितृ लोक से आत्माएं अपने संतानों की ओर अधिक ध्यान देती हैं इसलिए इस दिन पर उन्हें श्राद्ध देना अधिक फलदायक माना जाता है।

सोमवती आमवस्या की कहानी

सोमवती अमावस्या व्रत की कथा हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। इस दिन लोग अमावस्या के दिन उपवास रखते हैं और इस व्रत के महत्व के पीछे एक रोमांचकारी कथा होती है।

कहते हैं कि कभी-कभी देवी-देवताओं का अनुग्रह पाने के लिए भी इंसान को प्रयास करने की जरूरत पड़ती है। एक ऐसी ही कथा है सोमवती अमावस्या की कथा।

सोमवती अमावस्या की कहानी पुरातन भारतीय धर्म एवं महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथों में मिलती है।

एक गरीब ब्राह्मण दंपत्ती थे जिनकी एक सर्वगुण सम्पन्न कन्या थी। कन्या जब विवाह के लायक हो गयी तो एक दिन उनके दरवाजे पर एक साधू महराज पधारे।

साधु ने कन्या को लंबी आयु का आशीर्वाद दिया। इसके साथ यह भी बताया कि कन्या की रेखा में विवाह योग नही है। कन्या का विवाह होते ही उसका पति मार जाएगा।

यह सुनते ही कन्या और ब्राह्मण दंपत्ती बहुत दुखी हो गए। उन्होंने साधू महराज से इससे निवारण के उपाय बताने के लिए कहा।

साधू महराज ने कुछ देर ध्यान लगाया और कहने लगे। यंहा से कुछ दूरी पर एक गांव में सोना नाम की एक धोबिन रहती है। यदि कन्या उसकी सेवा करे और वह अपनी मांग का सिंदूर कन्या की मांग में भर दे तो इससे कन्या का विवाह हो जायेगा। इससे कन्या का विधवा योग भी मिट जाएगा और वह सुखी जीवन जियेगी।

सोना धोबिन अपने बेटों और बहू के साथ रहती थी। वह बहुत ही पति पारायण और धर्म-कर्म वाली स्त्री थी।

ब्राह्मणी ने उपाय सुनकर कन्या को सोना धोबिन की सेवा करने के लिए भेजा। कन्या सुबह तड़के ही सोना धोबिन कब घर जाती और सारा काम करके वापस आ जाती थी।

एक दिन सोना धोबिन अपनी बहु से पूछती है। इस समय तुम सुबह बहुत जल्दी उठकर सारा काम कर देती हो। यह सुनकर बहू बोली माजी हमने सोचा आप सारे काम कर देती हो।

इस बात पर दोनों सास और बहू निगरानी करने लगे कि आखिर कौन है। जो सुबह इतनी जल्दी सारा काम करके चला जाता है।

एक दिन धोबिन ने देखा कि एक कन्या सुबह अंधेरे में ही चुपके से आकर सारा काम करती है। जब कन्या जाने लगी तो सोना धोबिन ने उससे पूछा कि तुम कौन हो और हमारे घर का काम क्यों करती हो।

तब कन्या ने साधू महराज की कही हुयी बात सोना धोबिन को बतायी। सोना धोबिन के पति अस्वस्थ थे फिर भी वह मान गयी।

उसने जाकर कन्या को अपनी मांग का सिंदूर दिया और ऐसा करते ही उसका पति मार गया। यह बात उसको पता चल गयी। उस दिन सोमवती अमावस्या थी और वह घर सी बिना कुछ खाये-पिये ही चली थी। सोचा था रास्ते मे पीपल के पेड़ की पूज करके उसकी परिक्रमा कर लेगी।

ब्राह्मण के घर से उसे जो पकवान मील उसके बजाय उसने 108 ईंट के टुकड़ों से पीपल के पेड़ की 108 बार परिक्रमा की और उसके बाद जल ग्रहण किया। ऐसा करते उसके पति का मुर्दा शरीर मे फिर से जान आ गयी और वह फिर से जीवत हो गया।

सोमवती अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए?

सोमवती अमावस्या को विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है, इस दिन कुछ महत्वपूर्ण अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। यहाँ कुछ आम सुझाव दिए जा रहे हैं जो आमतौर पर सोमवती अमावस्या के दिन फॉलो किए जाते हैं।

नदी या सागर में स्नान करें

सोमवती अमावस्या के दिन गंगा नदी, यमुना नदी, ब्रह्मपुत्र नदी या अन्य तीर्थ स्थलों में स्नान करना शुभ माना जाता है। इससे आप शुभता की भावना से ओतप्रोत होते हैं और अपने पूर्वजों की आत्माओं की शांति की कामना करते हैं।

पितृ तर्पण करें

अपने पूर्वजों की याद में आप पितृ तर्पण कर सकते हैं और उनकी आत्माओं की शांति की कामना कर सकते हैं।

मंदिर या पूजा स्थलों में जाएं

इस दिन आप मंदिर या पूजा स्थलों में जाकर पूजा और अर्चना कर सकते हैं। आप अपनी इच्छा के अनुसार अपने पसंदीदा देवता की पूजा कर सकते हैं और उनसे आशीर्वाद मांग सकते हैं।

दान करें

इस दिन आप दान देकर अपने परिवार के लिए पुण्य अर्जित कर सकते है। ब्राह्मणों या कन्याओ को भोजन कराकर उन्हें अपनी सामर्थ्य अनुसार दान दे सकते है।

सोमवती अमावस्या के दिन क्या नही करना चाहिए?

सोमवती अमावस्या को धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है जिसे ध्यान में रखते हुए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। इनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:

किसी भी विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि कार्यों को शुरू न करें

सोमवती अमावस्या के दिन नए कार्य शुरू करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए, किसी भी विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि कार्यों को इस दिन शुरू नहीं करना चाहिए।

अनावश्यक वाद-विवाद न करें

सोमवती अमावस्या के दिन वाद-विवाद करना नहीं चाहिए। यदि आपके बीच किसी प्रकार का विवाद है तो उसे इस दिन के बाद सुलझाएं।

शूल व अन्य विकारों का उपचार न करें

सोमवती अमावस्या के दिन शरीर के किसी भी विकार या शूल का उपचार नहीं करना चाहिए।

मासिक धर्म होने पर स्नान न करें

सोमवती अमावस्या के दिन महिलाओं को मासिक धर्म होने पर पवित्र नदियों में स्नान नहीं करना चाहिए।

वाल्मीकि जयंती : कैसे बने वाल्मीकि डाकू से महर्षि और आदि कवि।

सावन में भगवान शिव जी की पूजा कैसे करें ? सावन में महादेव भोलेनाथ शंकर को प्रसन्न करने का आसान उपाय।

Comments

Popular posts from this blog

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tiger 3 Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD

Tiger 3 Full Movie Download Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 300MB and Full HD.Tiger 3 full Movie. Tiger 3 movie download filmyzilla. Tiger 3 movie download in hindi. The excitement and anticipation surrounding the release of Tiger 3, the highly anticipated third installment in the Tiger film franchise, is reaching new heights among fans and movie enthusiasts. As the release date approaches, many are eagerly searching for ways to download the movie. In this blog post, we will explore the availability and various formats in which Tiger 3 can be downloaded, emphasizing the popular online platform Filmyzilla. Tiger 3 Full Movie Download Tiger 3: An Action-packed Extravaganza Tiger 3, directed by Ali Abbas Zafar, reunites the dynamic duo of Salman Khan and Katrina Kaif in their popular roles of Tiger and Zoya. With its captivating storyline, adrenaline-pumping action sequences, and spellbinding performances, Tiger 3 promises to be an absolute treat for fans of the franchise. Filmyzilla: A Hub...

सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें इसका महत्त्व क्या है?

आज इस लेख में हम बात करेंगे कि सकारात्मक सोच कैसे विकसित करें और सकारात्मक सोच का महत्त्व क्या है। यदि आप खुशनुमा जिंदगी जीना चाहते है तो आज से ही अपने विचारों में परिवर्तन कीजिए और सकारात्मक सोचना प्रारम्भ कर दीजिए इससे आप बहुत सी बीमारियों से दूर रहेंगे और आपको सफलता भी बहुत तेजी से मिलेगी। सकारात्मक सोच कैसे पैदा करें हमारी लाइफ में बहुत से ऐसे पल आते है जब हम निराश और परेशान हो जाते है ऐसे में सकारात्मक विचारों का बहुत महत्त्व होता है क्योंकि इससे हमें वह ऊर्जा मिलती है जो हमे किसी भी हालात से लड़ने के लिए तैयार करती है। नकारात्मक विचार हमें खोखला बना देते है और हम वह नही कर पाते जो हम करना चाहते है इसलिए ऐसे विचारों से दूर रहे जो आपको खोखला बना दे और आपको कमजोर कर दे। यंहा हम आपको मन मे सकारात्मक सोच पैदा करने के कुछ आसान तरीके बताएंगे इसलिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। सकारातमक ( positive) और नकारात्मक ( nigetiv) सोच ये दोनों ही हमारे दिमाग की उपज होते है जिनसे आप आसानी से छुटकारा पा सकते है।  सकारात्मक सोच पैदा करने के लिए आपको अपने मन मे अच्छे- अच्छे विचारों को भर...