Skip to main content

ई श्रमिक कार्ड (e-SHRAM Card) ऑनलाइन कैसे बनाएं? ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करे।

आज हम यंहा बतायेगे की e-shram portal पर राजिस्ट्रेशन करके ऑनलाइन ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं।

e-shramik card kaise banaye

सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए e-shram वेबसाइट को लांच किया है जिसके माध्यम से श्रमिको के आंकड़े और उनकी जानकारी जुटाई जा रही है जिसके आधार पर सरकार नियम और योजनाएं बनायेगी अब तक इस पोर्टल पर 3 करोड़ से अधिक श्रमिक अपना राजिस्ट्रेशन करा चुके है और उनका कार्ड बन गया है। यदि आपकी उम्र 59 साल से कम और 16 साल से अधिक है और आपका EPF और ESIC नही कटता है तो e-shram कार्ड आपके लिए फायदेमंद है इसके लिए राजिस्ट्रेशन कराते ही श्रमिक को 2 लाख का दुर्घटना बीमा फ्री में मिलता है और भी बहुत सी सुविधाएं सरकार द्वारा मिलेगी। 

ई श्रमिक कार्ड (e-SHRAM) कार्ड कैसे बनाएं


यदि आप भी अपना ई श्रम कार्ड बनवाना चाहते है तो देश भर के किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर में बनवा सकते है या फिर सरकार द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्वयं ही इसके लिए आवेदन कर सकते है अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आपका ई श्रमिक कार्ड आसानी से बन जायेगा।

e-Shram कार्ड बनवाने के लिए यंहा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1. सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर आपको "REGISTER on e-Shram" का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करना है।
e-Shram Registration

3. अब नया पेज जो खुलेगा वंहा पर आपको SELF REGISTRATION का फॉर्म दिखेगा।

4. फॉर्म में अपना आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर भरे।

5. चित्र में दिखाया गया कैप्चा कोड एंटर करे और "send otp" के बटन पर क्लिक करे।

6. आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी जिसे एक्सेप्ट करना है।

7. अब आगे कई फॉर्म भरने होंगे जिसमे पहला यक्तिगत जानकारी का दूसरा आपके एड्रेस की जानकारी और तीसरा आपकी शैक्षिक योग्यता से संबंधित जानकारी का होगा। 

8. सभी फॉर्म को सेव करने के बाद आगे बढ़ने पर आपको  occupation and skills का फॉर्म मिलेगा जिसमे आप किस तरह का काम करते है ये सेलेक्ट करना होगा यदि आपका कार्य क्षेत्र वंहा दी गयी लिस्ट में नही है तो आप दी गयी पीडीएफ में से अपने वर्क एरिया का कोड कॉपी करके भर सकते है।

9. अब आपको अपने बैंक अकॉउंट से संबंधित जानकारी भरनी होगी जैसे खाता सांख्य और नाम उसके बाद ओके करना है।

10. ओके करते ही जो भी जानकारी आपने फॉर्म में भारी है वह सभी आपके स्क्रीन पर आ जायेगी जिन्हें एक बार चेक कर ले औऱ दुबारा ओके कर दे।

11. आपके आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे सबमिट करते ही आपका ई श्रम कार्ड सामने आ जायेगा इसमें  Qr code भी दिया गया होगा।

ई श्रमिक कार्ड ( e-Shram Card) बनवाने के लिए क्या - क्या जरूरी है।


- आधार नंबर
- आधार से जुड़ा हुआ एक्टिव मोबाइल नंबर
- सक्रिय बैंक खाते की जानकारी
- आपकी उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

यदि आपको ई श्रम कार्ड से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो सरकारी हेल्पलाइन नंबर 14434 पर फोन कर सकते है। उम्मीद करता हूँ यंहा दी गयी जानकारी से आप सीख गए होंगे कि ई श्रमिक कार्ड (e-shram card) कैसे बनाएं। 

ये भी पढ़े :-




Comments

Popular posts from this blog

पढ़ाई में मन कैसे लगाए ? पढ़ने में ध्यान केंद्रित कैसे करें ?

Padhai me man kaise lagaye बहुत से विद्यार्थी है जिनका मन पढ़ाई में नही लगता है तो ये लेख उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें हम बताएंगे कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं। विद्यार्थी अच्छे नंबर से पास तो होना चाहते है लेकिन जब पढ़ने बैठते है तो उनका ध्यान पढ़ाई की बजाय इधर उधर की चीजों में अधिक लगता है। यदि आप भी एक स्टूडेंट है और आपका मन भी पढ़ाई में नही लगता है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े और यंहा पर बताए गए तरीको को अमल में लाये।  पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? यंहा पर पढ़ाई में मन लगाने के कोई जादुई तारीके या मंत्र नही बताए गए है बल्कि कुछ ऐसे असरदार और आसान स्टेप्स बताए गए है जिनका यदि आप पालन करेंगे तो आप का मन पढ़ाई में अवश्य लगने लगेगा। पढ़ाई में मन लगाने के आसान तरीके पढ़ाई में मन लगाना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े और फॉलो करें। टाल - मटोल की आदत से बचें  पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए यह जरूरी है कि आपका ध्यान लक्ष्य से न भटके। बहुत से विद्यार्थी होते है जो पढ़ने के लिए बैठते है और उसी समय उनको दूसरे काम याद आ जाते है और वह उन्हें पूरा करने लगते है।...

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tejas Movie Review | Budget, Star cast, Trailer and Release Date

Tejas is a 2023 Hindi film that claims to be inspired by the true story of the first woman combat pilot in the Indian Air Force. The film stars Kangana Ranaut in the lead role and is directed by Sarvesh Mewara. The film was released on 27 October 2023 amid much hype and controversy. However, the film turned out to be a major disappointment for the critics and the audiences, who found it to be a poorly executed and propaganda-driven film. In this article, we will review the Tejas Movie and analyze its budget, star cast, trailer, release date, and reception. Tejas Movie Review Tejas Movie (2023) Budget The budget of Tejas is estimated to be around 20 crore¹. The film was shot in various locations in India, including Delhi, Rajasthan, Gujarat, and Ladakh. The film also used some aerial shots and VFX to create the combat scenes. Star Cast The star cast of Tejas Movie includes: - Kangana Ranaut as IAF officer Tejas Gill - Anshul Chauhan as Arfa - Varun Mitra as Ekveer - Ashish Vidyarthi as ...