Skip to main content

भीम यूपीआई आईडी कैसे बनाएं?

ऑनलाइन पेमेंट करने का सबसे आसान माध्यम है यूपीआई जिसका पूरा मतलब होता है यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस आज हम इस लेख में बताएंगे कि यूपीआई आईडी कैसे बनाएं

 
UPI ID Kaise Banaye

कभी ऐसा हो जाता है कि हमारे पास कैश नही रहता हम अपने किसी एक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे भेजना चाहते है या किसी से पैसे अपने अकॉउंट में प्राप्त करना चाहते है कोई प्रोडक्ट शॉपिंग वेबसाइट पर ऑनलाइन ऑर्डर करना चाहते है लेकिन डेबिट/क्रेडिट कार्ड या बैंक खाते की जानकारी नही शेयर करना चाहते है ऐसे में यूपीआई आईडी आपके बहुत काम आती है और आप सभी लेनदेन आसानी से अपने फोन पर ऑनलाइन कर सकते है।

यूपीआई आईडी कैसे बनाएं?

गूगल प्ले स्टोर पर बहुत से ऐसे एप्प उपलब्ध है जिन्हें आप अपने फ़ोन पर इंस्टॉल कर सकते हो और अपनी यूपीआई आईडी बना सकते हों उनमें से कुछ प्रमुख एप्प नीचे दिए गए है।

1. भीम एप्प (Bhim App)

2. गूगल पे (Google Pay App)

3. फोन पे (Phone Pay App)

4. पेटीएम (Paytm App)

ऊपर बताये गए सभी एंड्रॉइड एप्प बहुत ही प्रसिद्ध और विश्वसनीय है। अपनी यूपीआई आईडी बनाने के लिए आप इनमें किसी भी एक एप्प का चुनाव कर सकते है बस आपके पास अपने बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर और डेबिट या क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। 

भीम यूपीआई आईडी कैसे बनाएं।

भीम (BHIM) एप्प सरकारी एप्प है जो लोगो मे ऑनलाइन लेन देन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा जारी किया गया था। भीम एप्प में यूपीआई (UPI) आईडी बनाने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1. गूगल प्ले स्टोर से भीम यूपीआई एप्प अपने फ़ोन में इनस्टॉल करे।

2. अपनी पसंदीदा भाषा चुनें यदि हिंदी है तो उसे सेलेक्ट करे और प्रोसीड बटन पर टैप करें आपको sms, calls और location को एक्सेस करने की मंजूरी भी देनी होगी।

3. यूपीआई आईडी बनाने के लिए उसी मोबाइल नंबर का चुनाव करे जो कि आपके बैंक खाते से लिंक हो। एप्प द्वरा अपने आप आपके नंबर पर संदेश भेजकर ऑटो वेरीफाई किया जाएगा।

4. वेरीफाई हो जाने के बाद आपके सामने बैंकों की लिस्ट आ जायेगी जिनमे अब आपको उस बैंक का चुनाव करना होगा जिसमें आपका खाता है और आपका मोबाइल नंबर लिंक है। 

5. आपके खाते की जानकारी जैसे कि अकॉउंट नंबर, बैंक का नाम आदि अपने आप भीम एप्प द्वरा प्राप्त कर ली जाएंगी और आपकी यूपीआई आईडी सफलता पूर्वक बन जाएगी।

6. अब आपको एक 4 अंको का एप्लिकेशन पासवर्ड सेट करना होगा जिसे पासकोड भी कहते है जो कि एप्प को अनलॉक करने के काम आएगा और दूसरा 6 अंको का यूपीआई पिन जो कि लेन देन करने के समय प्रयोग होगा।

7. अपना यूपीआई पिन सेट करने के लिए बैंक अकॉउंट पर क्लिक करे।

8. अब  "Set UPI Pin" पर टैप करें।

9. अपने डेबिट कार्ड के लास्ट 6 अंक और एक्सपायरी डेट दर्ज करें।

10. आपके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें।

11. अपना 6 अंको का पिन दर्ज करें जिसे आप यूपीआई पिन के तौर पर सेट करना चाहते है यह ऐसा होना चाहिए जिसे आपके लिए याद करना आसान हो लेकिन दूसरे लोगो के लिए अनुमान लगाना मुश्किल।

12. कन्फर्म करने के लिए आपको पिन एक बार और दर्ज करना होगा। अब सब कुछ सेट हो गया है और आप यूपीआई का उपयोग करके सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते है।

ऐसे ही आप अन्य एप्प जैसे कि गूगल पे, फोन पे औऱ पेटीएम पर भी अपनी यूपीआई आईडी बना सकते हो और पिन सेट कर सकते हो सभी मे लगभग एक जैसा ही तरीका है।

भीम यूपीआई एप्प के द्वरा पैसे कैसे भेजे।

1. भीम एप्प (BHIM App) में लॉगिन करे।

2. "Send" के विकल्प पर क्लिक करे।

3. अब जिसको पैसे भेजने है उसकी यूपीआई आईडी, खाते से लिंक मोबाइल नंबर या बैंक एकाउंट नंबर और IFSC Code एंटर करे।

4. कितना पैसा भेजना है वह भरे और कन्फर्म पर क्लिक करे। यदि आपके मोबाइल नंबर से एक से अधिक खाते लिंक है तो उसका चुनाव करे जिससे पैसे ट्रांसफर करना है।

5. अब आपके स्क्रीन पर पूरी जानकारी आ जायेगी की किसको कितना पैसा भेज रहे हो और किस अकॉउंट से डेबिट करवा रहे हो।

6. यदि सभी डिटेल्स सही है तो "Send" बटन पर टैप कर दे।

7. अब आपको अपना 6 अंको का यूपीआई पिन एंटर करना होगा और "Submit" बटन पर क्लिक करते ही पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।

उम्मीद करता हूँ यहाँ दी गयी जानकारी आपके काम आएगी और आप जान गए होंगे कि भीम ऐप पर यूपीआई आईडी कैसे बनाएं और भीम एप्प से पैसे कैसे भेजें।

ये भी पढ़िए:-

बैंक खाता कैसे खोलते है?

बैंक में एप्लिकेशन कैसे लिखते है ?

एटीएम से पैसे कैसे निकालें

Comments

Popular posts from this blog

पढ़ाई में मन कैसे लगाए ? पढ़ने में ध्यान केंद्रित कैसे करें ?

Padhai me man kaise lagaye बहुत से विद्यार्थी है जिनका मन पढ़ाई में नही लगता है तो ये लेख उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें हम बताएंगे कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं। विद्यार्थी अच्छे नंबर से पास तो होना चाहते है लेकिन जब पढ़ने बैठते है तो उनका ध्यान पढ़ाई की बजाय इधर उधर की चीजों में अधिक लगता है। यदि आप भी एक स्टूडेंट है और आपका मन भी पढ़ाई में नही लगता है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े और यंहा पर बताए गए तरीको को अमल में लाये।  पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? यंहा पर पढ़ाई में मन लगाने के कोई जादुई तारीके या मंत्र नही बताए गए है बल्कि कुछ ऐसे असरदार और आसान स्टेप्स बताए गए है जिनका यदि आप पालन करेंगे तो आप का मन पढ़ाई में अवश्य लगने लगेगा। पढ़ाई में मन लगाने के आसान तरीके पढ़ाई में मन लगाना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े और फॉलो करें। टाल - मटोल की आदत से बचें  पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए यह जरूरी है कि आपका ध्यान लक्ष्य से न भटके। बहुत से विद्यार्थी होते है जो पढ़ने के लिए बैठते है और उसी समय उनको दूसरे काम याद आ जाते है और वह उन्हें पूरा करने लगते है।...

आज अगर कंप्यूटर नही होता तो क्या होता?

यदि आज कंप्यूटर न होते तो हमारी दुनिया में कई बदलाव होते। कंप्यूटर ने हमारे जीवन में तकनीकी प्रगति को गहराया है। इसके बिना:संचार: इंटरनेट, ईमेल और सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान नहीं होता। व्यक्तिगत और व्यापारिक संचार धीमा और मुश्किल होता। तकनीकी उन्नति: नई और सुधारित तकनीकियों के विकास में देरी होती। अभिकलन, अनुसंधान, उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में विज्ञानिक अग्रणी बनना धीमा होता। शिक्षा: शैक्षिक संसाधनों का पहुँच मुश्किल होता। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन और अध्ययन की प्रक्रिया पर असर पड़ता। रोजगार: आधुनिक उद्योगों में उत्पादन और प्रबंधन में वृद्धि में विलम्ब होता। बड़े स्केल पर उत्पादन, वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक प्रक्रियाओं में सुधार नहीं होता। कंप्यूटर का आविष्कार हमारे दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसके बिना हमारी जीवनशैली बहुत ही अलग होती।

Tejas Movie Review | Budget, Star cast, Trailer and Release Date

Tejas is a 2023 Hindi film that claims to be inspired by the true story of the first woman combat pilot in the Indian Air Force. The film stars Kangana Ranaut in the lead role and is directed by Sarvesh Mewara. The film was released on 27 October 2023 amid much hype and controversy. However, the film turned out to be a major disappointment for the critics and the audiences, who found it to be a poorly executed and propaganda-driven film. In this article, we will review the Tejas Movie and analyze its budget, star cast, trailer, release date, and reception. Tejas Movie Review Tejas Movie (2023) Budget The budget of Tejas is estimated to be around 20 crore¹. The film was shot in various locations in India, including Delhi, Rajasthan, Gujarat, and Ladakh. The film also used some aerial shots and VFX to create the combat scenes. Star Cast The star cast of Tejas Movie includes: - Kangana Ranaut as IAF officer Tejas Gill - Anshul Chauhan as Arfa - Varun Mitra as Ekveer - Ashish Vidyarthi as ...