वाल्मीकि जयंती - Valmiki Jayanti 2021 आज 20 अक्टूबर 2021 को बाल्मीकि जयंती की आप सभी को अनंत बधाई और शुभकामनाएं। क्या आप लोग जानते है कि महर्षि बाल्मीकि जिन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना संस्कृत भाषा मे की है कभी डाकू हुआ करते थे ये उनका पेशा था और इसी से अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे। आज हम आपको इस लेख में पूरी कहानी बताएंगे कि कैसे एक खूंखार डाकू एक महात्मा के वचनों से इतना प्रेरित हो जाता है कि वह अपने आप को बदल देता है औऱ कठोर तपस्या करके ज्ञान प्रप्त करता है। आदि कवि महर्षि बाल्मीकि की कहानी बाल्मीकि जी का नाम पहले रत्नाकर था और वह एक खूंखार डकैत हुआ करते थे जो जंगल में आने जाने वाले लोगो को मारकर लूट लिया करते थे और उसी से अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे। एक दिन देवऋषि नारद मुनि उसी जंगल से जा रहे थे तो रत्नाकर डाकू ने उन्हें रोका और कहा जो भी आपके पास है मुझे दे दो वरना मैं आपको मार दूंगा तब नारद मुनि ने उनको देखा और पूछा कि ठीक है तुम मुझे मार देना लेकिन पहले मुझे मेरे कुछ सवालों का जवाब दे दो। नारद मुनि ने पूछा तुम ये हत्यायें ये पाप क्यों करते हो ...
Baiswara News is a website that publishes informative and interesting news and informative articles on various topics. The website covers topics such as news, knowledge, education, how-to, money making, business ideas, etc. The aim of the website is to help people with their articles.